ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026: मोकामा में वोटरों ने खोला पत्ता या बचाकर रखा राज? अनंत-नीरज की लड़ाई में किसके साथ ग्रेजुएट वोट✦Bihar Sand Mining : बिहार में बालू उठाने वालों सावधान! इन नियमों की अनदेखी की तो देना पड़ेगा ₹10 लाख तक का जुर्माना✦Bihar Crime : पटना में देर रात तड़तड़ाई गोलियां! आपसी विवाद में युवक के पेट में मारी गोली, एक आरोपी दबोचा गया✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में वोटिंग शुरू, 8 सीटों पर 150 उम्मीदवार आमने-सामने; 5.32 लाख मतदाता करेंगे फैसला✦Bihar MLC Election: वोट डालने निकले नीरज कुमार ने दिखाया Victory Sign, क्या पहले ही बता दी अपनी जीत?✦ Bihar MLC Election 2026: मोकामा में वोटरों ने खोला पत्ता या बचाकर रखा राज? अनंत-नीरज की लड़ाई में किसके साथ ग्रेजुएट वोट✦Bihar Sand Mining : बिहार में बालू उठाने वालों सावधान! इन नियमों की अनदेखी की तो देना पड़ेगा ₹10 लाख तक का जुर्माना✦Bihar Crime : पटना में देर रात तड़तड़ाई गोलियां! आपसी विवाद में युवक के पेट में मारी गोली, एक आरोपी दबोचा गया✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में वोटिंग शुरू, 8 सीटों पर 150 उम्मीदवार आमने-सामने; 5.32 लाख मतदाता करेंगे फैसला✦Bihar MLC Election: वोट डालने निकले नीरज कुमार ने दिखाया Victory Sign, क्या पहले ही बता दी अपनी जीत?

शराबियों को अरेस्ट करने पहुंची एक्साइज पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प, पुलिस ने कई राउंड किए फायरिंग

BEGUSARAI : बिहार में 2016 सही शराबबंदी कानून लागू है। राज्य के अंदर कहीं भी शराब पीना या शराब से जुड़ा किसी तरह का कारोबार करना गैरकानूनी माना गया है। इसके रोकथाम को लेकर उत्

शराबियों को अरेस्ट करने पहुंची एक्साइज पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प, पुलिस ने कई राउंड किए फायरिंग
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BEGUSARAI : बिहार में 2016 सही शराबबंदी कानून लागू है। राज्य के अंदर कहीं भी शराब पीना या शराब से जुड़ा किसी तरह का कारोबार करना गैरकानूनी माना गया है। इसके रोकथाम को लेकर उत्पाद विभाग की टीम भी लगातार छापेमारी की जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बेगूसराय से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक्साइज विभाग की टीम ने ग्रामीणों पर फायरिंग और लाठीचार्ज किया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, बेगूसराय में शराब की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची एक्साइज विभाग और ग्रामीण के बीच हिंसक झड़प हो गया। झड़प की इस घटना में एक्साइज पुलिस के द्वारा ना सिर्फ जमकर लाठियां चटकाई गई बल्कि कई राउंड फायरिंग की घटना को भी अंजाम दिया गया। जिसके बाद मौके पर काफी देर तक भगदड़ जैसी स्थिति बनी रही।  एक्साइज विभाग की टीम के द्वारा लाठीचार्ज और गोलीबारी की इस घटना का कुछ लोगों ने वीडियो भी बना लिया है। जिसका वीडियो सोशल मिडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 


बताया जा रहा है कि, भगवानपुर थाना क्षेत्र में एक्साइज विभाग की पुलिस शराब होने की सूचना पर पहुंची थी। पुलिस देर रात एक तारीखाना में छापेमारी करने पंहुची थी और गांव के गोबिंद कुमार चौधरी एवं अनुरुद्ध को पकड़ लिया। जिससे बवाल शुरू हुआ। ग्रामीण और पुलिस कर्मी के बीच झपड़ हो गया और इसी दौरान एक्साइज पुलिस के द्वारा द्वारा कई राउंड फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया है। 


इस मामले में स्थानीय संजीव चौधरी और कृष्ण कुमार ने बताया कि भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के में एक्साइज विभाग की टीम के द्वारा मटकोर में मौजूद महिला-पुरुष के बीच कुछ लोगो को गिरफ्तार कर लिया गया। इसी बात को लेकर झड़प हो गई और पुलिस द्वारा न सिर्फ लोगों को दौरा-दौरा कर पीटा गया बल्कि कई राउंड फायरिंग भी की गई है। 


इधर, इस पुरे मामले को लेकर भगवानपुर थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि जब एक्साइज विभाग की टीम छापेमारी करने गई तो स्थानीय लोगों ने पुलिस का विरोध किया और पुलिस पर हमला कर दिया। जिस कारण आत्मरक्षा में पुलिस को हवाई फायरिंग करना पड़ा। हालांकि इस फायरिंग में किसी को गोली नहीं लगी है फिलहाल पुलिस सभी विन्दुओ पर जांच में जुटी हुई है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता