ब्रेकिंग
Bihar News: मोकामा में नया रेल पुल तैयार, 5 अक्टूबर से दौड़ेंगी ट्रेनें; उत्तर-दक्षिण बिहार के यात्रियों को बड़ी राहत✦Anant Vs Niraj: ललन सिंह ने पार्टी में छिड़े घमासान से पल्ला झाड़ा, कहा - मैं किसी की पैरवी नहीं करता✦Bihar News: पटना से पूर्णिया अब सिर्फ 3 घंटे! 7 जिलों से गुजरेगा एक्सप्रेसवे, 60 KM घट जाएगी दूरी✦बिहार में शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया फिर अटकी, इस महीने ट्रांसफर पोर्टल नहीं खुलेगा✦Bihar News: पटना-पूर्णिया स्पेशल ट्रेन 16 नवंबर तक चलेगी, दुर्गा पूजा-दिवाली-छठ में यात्रियों को बड़ी राहत✦Bihar News: मोकामा में नया रेल पुल तैयार, 5 अक्टूबर से दौड़ेंगी ट्रेनें; उत्तर-दक्षिण बिहार के यात्रियों को बड़ी राहत✦Anant Vs Niraj: ललन सिंह ने पार्टी में छिड़े घमासान से पल्ला झाड़ा, कहा - मैं किसी की पैरवी नहीं करता✦Bihar News: पटना से पूर्णिया अब सिर्फ 3 घंटे! 7 जिलों से गुजरेगा एक्सप्रेसवे, 60 KM घट जाएगी दूरी✦बिहार में शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया फिर अटकी, इस महीने ट्रांसफर पोर्टल नहीं खुलेगा✦Bihar News: पटना-पूर्णिया स्पेशल ट्रेन 16 नवंबर तक चलेगी, दुर्गा पूजा-दिवाली-छठ में यात्रियों को बड़ी राहत

शिवहर में बहू से दुष्कर्म के आरोपी ससुर गिरफ्तार, FIR के बाद SIT ने की त्वरित कार्रवाई

शिवहर के पिपराही थाना क्षेत्र में बहू से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने उसके ससुर को गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज होने के बाद एसआईटी, FSL और DIU की टीम ने जांच शुरू की और वैज्ञानिक व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को पकड़ा।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SHEOHAR: शिवहर के पिपराही थाना क्षेत्र में बहू से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक बुजुर्ग व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी पीड़िता का ससुर बताया जा रहा है। बुधवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) अनुशील कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस कार्रवाई की जानकारी दी।


एसडीपीओ ने बताया कि 18 अगस्त को पीड़िता के लिखित आवेदन के आधार पर एक व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह के निर्देश पर विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया।


FSL और DIU की टीम ने जुटाए साक्ष्य

मामले की जांच के लिए घटनास्थल पर FSL और DIU की टीम को भेजा गया। दोनों टीमों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पिपराही थानाध्यक्ष उमाकांत सिंह के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने मानवीय, तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।


आरोपी की पहचान

गिरफ्तार आरोपी की पहचान धनकौल वार्ड नंबर-3 निवासी अलिशेर मियां के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पीड़िता का ससुर है। एसडीपीओ अनुशील कुमार ने बताया कि मामले में विधि-सम्मत अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


शिवहर से समीर कुमार झा की रिपोर्ट