ब्रेकिंग
19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानकैबिनेट मीटिंग के बाद CM आवास पर भाजपा कोटे के मंत्रियों की बैठक, सियासी चर्चाएं तेजफतेहपुर में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान: आरक्षण नहीं तो 2027 में मोदी-योगी को वोट नहींJDU विधायक के खिलाफ बाढ़ पीड़ितों का फूटा गुस्सा, कोमल सिंह की गाड़ी को घेरा, कहा..वोट मांगे आवल छय..त कहे छय कि बेटी छियै10 साल से लागू शराबबंदी कानून को प्रशांत किशोर ने फर्जी बताया, कहा..बिहार से इसे हटना चाहिए19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानकैबिनेट मीटिंग के बाद CM आवास पर भाजपा कोटे के मंत्रियों की बैठक, सियासी चर्चाएं तेजफतेहपुर में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान: आरक्षण नहीं तो 2027 में मोदी-योगी को वोट नहींJDU विधायक के खिलाफ बाढ़ पीड़ितों का फूटा गुस्सा, कोमल सिंह की गाड़ी को घेरा, कहा..वोट मांगे आवल छय..त कहे छय कि बेटी छियै10 साल से लागू शराबबंदी कानून को प्रशांत किशोर ने फर्जी बताया, कहा..बिहार से इसे हटना चाहिए

शेखपुरा गोल्ड लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो करोड़ के सोना लूट के मास्टरमाइंड निकले ये अधिकारी

SHEKHPURA: शेखपुरा में बीते 18 दिसंबर को बदमाशों ने फाइनेंस कंपनी के कार्यालय से दो करोड़ रूपए का सोना लूट लिया था। इस बड़े लूटकांड को लेकर हड़कंप मच गया था। पुलिस ने इसे चुनौती के

शेखपुरा गोल्ड लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो करोड़ के सोना लूट के मास्टरमाइंड निकले ये अधिकारी
Mukesh Srivastava
3 मिनट

SHEKHPURA: शेखपुरा में बीते 18 दिसंबर को बदमाशों ने फाइनेंस कंपनी के कार्यालय से दो करोड़ रूपए का सोना लूट लिया था। इस बड़े लूटकांड को लेकर हड़कंप मच गया था। पुलिस ने इसे चुनौती के रूप में लेते हुए वारदात के 72 घंटे की भीतर ही लूटकांड का खुलासा कर दिया। इस लूटकांड का मास्टरमाइंड कोई और नहीं बल्कि जिस बैंक का मैनेजर ही निकला है।


दरअसल, बीते 18 दिसंबर को बरबीघा थाना क्षेत्र के हटिया मोड़ स्थित आशीर्वाद गोल्ड ऋण फाइनेंस कंपनी के ऑफिस से बदमाशों ने दिनदहाड़े 2 करोड़ के सोने की ज्वेलरी और 2 लाख रुपए कैश लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया। एसआईटी ने जांच शुरू की और बैंककर्मियों से अलग-अलग पूछताछ की। 


पुलिस ने आशीर्वाद ऋण फाइनेंस कंपनी के मैनेजर और सहायक मैनेजर से अलग-अलग पूछताछ की। दोनों के बयान में विरोधाभास होने के बाद पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो फाइनेंस कंपनी के मैनेजर और असिस्टें मैनेजर की संलिप्तता उजागर हुई। जिसके बाद पुलिस ने दोनों से सख्ती से पूछताछ की और सारी सच्चाई सामने आ गई।


पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लूटकांड के मास्टरमाइंड मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने लूट का सोना मैनेजर के घर से बरामद कर लिया है। पूरे मामले का खुलासा करते हुए शेखपुरा एसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि एसआईटी ने महज 72 घंटे के भीतर सोना लूट कांड का उद्भेदन कर लिया है।


एसपी ने बताया कि लूट में इस्तेमाल बाइक को भी बरामद कर लिया गया है। वारदात को अंजाम देने के लिए किराये पर अपराधी को हायर किया गया था। लूट की घटना की योजना बख्तियारपुर एक होटल में बनी थी। बैंक के मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर समेत 7 लोगों ने दो करोड़ के सोना लूट की वारदात को अंजाम दिया था।