ब्रेकिंग
भरत तिवारी के परिवार के एक सदस्य को मिलेगी सरकारी नौकरी, सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलानसुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला, निहंग सिख ने कृपाण से किया अटैकपटना के 29 वार्डों की करीब 400 योजनाओं को मिली प्रशासनिक स्वीकृति, सड़क-नाला से लेकर सामुदायिक भवन तक होंगे कामआतंकवादियों की धमकी से डरकर पुलिसवाले ने छोड़ी ड्यूटी, हाई कोर्ट ने कहा..इस देश को भगवान ही बचाए‘सिर्फ कागजात नहीं बल्कि हिंदू विवाह में रीति-रिवाजों का प्रमाण भी जरूरी’, पटना हाईकोर्ट का अहम फैसलाभरत तिवारी के परिवार के एक सदस्य को मिलेगी सरकारी नौकरी, सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलानसुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला, निहंग सिख ने कृपाण से किया अटैकपटना के 29 वार्डों की करीब 400 योजनाओं को मिली प्रशासनिक स्वीकृति, सड़क-नाला से लेकर सामुदायिक भवन तक होंगे कामआतंकवादियों की धमकी से डरकर पुलिसवाले ने छोड़ी ड्यूटी, हाई कोर्ट ने कहा..इस देश को भगवान ही बचाए‘सिर्फ कागजात नहीं बल्कि हिंदू विवाह में रीति-रिवाजों का प्रमाण भी जरूरी’, पटना हाईकोर्ट का अहम फैसला

शराबबंदी वाले राज्य में 30 लाख की शराब जब्त, पंजाब से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप

GOPALGANJ: बिहार में शराबबंदी कानून लागू हुए कई साल बीत गए लेकिन पुलिस और सरकार शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन कराने में विफल साबित हो रही है। आए दिन दूसरे राज्यों से शराब की खेप

शराबबंदी वाले राज्य में 30 लाख की शराब जब्त, पंजाब से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GOPALGANJ: बिहार में शराबबंदी कानून लागू हुए कई साल बीत गए लेकिन पुलिस और सरकार शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन कराने में विफल साबित हो रही है। आए दिन दूसरे राज्यों से शराब की खेप बिहार पहुंच रही है। ताजा मामला गोपालगंज से सामने आया है, जहां पुलिस ने शराब की बड़ी खेप को जब्त किया है। कुचायकोर्ट पुलिस ने बलथरी चेक पोस्ट पर यह कार्रवाई की है।


दरअसल, कुचायकोर्ट थाने की पुलिस बलथरी चेक पोस्ट पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिसकर्मियों ने एक कंटेनर को रोका। कंटेनर की जांच के दौरान खाने-पीने के सामानों के भीतर छिपाकर रखे भारी मात्रा में शाराब की बोतलों को पुलिस ने बरामद किया। इस मामले में पुलिस ने कंटेनर के ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। बरामद 308 कार्टन शराब की कीमत तीस लाख रुपए बताई जा रही है।


पुलिस की गिरफ्त में आया कंटेनर चालक पंजाब के संगरूर जिला निवासी जगदीश सिंह बताया जा रहा है। गोपालगंज एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया है कि वाहन जांच के दौरान कंटेनर रोककर उसकी तलाशी ली, तो खाद्य साम्रगी के कार्टन में छिपाकर 2700 लीटर से भी ज्यादा शराब ले जाई जा रही थी। ट्रक डाइवर को गिरफ्तार किया गया है। शराब पंजाब से लाई जा रही थी और उसे बिहार में खपाने की तैयारी थी, लेकिन पुलिस ने शराब कारोबारियों के मनसूबों पर पानी फेर दिया।