ब्रेकिंग
विक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, समानांतर पॉन्टून ब्रिज बनाने की केंद्र से मांग‘Reel में उलझाकर युवाओं को बनाया जा रहा मजदूर’, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया को बताया 21वीं सदी का नशापूजा का प्रसाद खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत, गांव में मची अफरातफरी; उल्टी-दस्त से हड़कंप‘हत्यारों को सजा मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष’, रोहतास में हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिले तेजस्वीमुकेश सहनी का बड़ा ऐलान... 2027 से पहले निषाद आरक्षण नहीं मिला तो ‘वोट नहीं’, गंगाजल हाथ में लेकर दिलाया संकल्पविक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, समानांतर पॉन्टून ब्रिज बनाने की केंद्र से मांग‘Reel में उलझाकर युवाओं को बनाया जा रहा मजदूर’, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया को बताया 21वीं सदी का नशापूजा का प्रसाद खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत, गांव में मची अफरातफरी; उल्टी-दस्त से हड़कंप‘हत्यारों को सजा मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष’, रोहतास में हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिले तेजस्वीमुकेश सहनी का बड़ा ऐलान... 2027 से पहले निषाद आरक्षण नहीं मिला तो ‘वोट नहीं’, गंगाजल हाथ में लेकर दिलाया संकल्प

बिहार : शराब माफिया से डील करते रंगेहाथ धराया थानेदार, विभाग ने अरेस्ट कर भेजा जेल

MUZAFFARPUR : इस वक़्त की बड़ी खबर मुजफ्फरपुर जिले से सामने आ रही है जहां शराब माफिया से डील करने में करजा थाना के प्रभारी थानेदार ब्रज किशोर यादव को एन्टी लिकर टास्क फोर्स ने गिरफ्त

बिहार : शराब माफिया से डील करते रंगेहाथ धराया थानेदार, विभाग ने अरेस्ट कर भेजा जेल
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR : इस वक़्त की बड़ी खबर मुजफ्फरपुर जिले से सामने आ रही है जहां शराब माफिया से डील करने में करजा थाना के प्रभारी थानेदार ब्रज किशोर यादव को एन्टी लिकर टास्क फोर्स ने गिरफ्तार कर लिया है. उन्हें कच्ची पक्की से पकड़ा गया है. फिलहाल उन्हें पूछताछ के लिये नगर थाना में रखा गया है. 


बताया जा रहा है कि कच्ची पक्की में एलटीएफ ने स्पिरिट लदा ट्रक पकड़ा था. वहीं पर एक धंधेबाज़ से आरोपी प्रभारी थानेदार ढाई लाख रुपये में डील कर रहे थे. इसी दौरान टीम ने उसे दबोच लिया. नगर डीएसपी ने बताया कि पूछताछ की जा रही है. सत्यापन होने पर आगे की कारवाई की जाएगी.


आपको बता दें कि दरोगा बनने के बाद ब्रज किशोर यादव की तैनाती सदर थाना में की गयी थी. वहां से अवैध वसूली करते हुए भी उनका वीडियो वायरल हुआ था. इस मामले में उन्हें सस्पेंड भी कर दिया गया था. इसके बाद करजा थाना में उनकी तैनाती की गई थी. वर्तमान में करजा थानेदार के छुट्टी पर होने के कारण ब्रज किशोर यादव प्रभार में थे. घटना के दिन कच्ची पक्की में शराब माफिया से डील करने पहुंचे थे. तभी टीम ने गिरफ्तार कर लिया.