ब्रेकिंग
‘बिगड़ती दिमागी हालत और ओछी बयानबाजी की बीमारी का इलाज कराएं’, जीतन राम मांझी पर रोहिणी आचार्य का पलटवारजमुई कांड के सातों आरोपियों को फांसी दिये जाने की मांग, तेजस्वी यादव ने मांझी पर किया पलटवार, कहा..जात-पात को बीच में ना लाएंजेल में युवक की मौत के बाद परिजनों से मिले तेजस्वी यादव, जेल अधीक्षक पर कार्रवाई और मृतक के आश्रित को नौकरी और मुआवजे की मांगSuccess Story: बचपन में उठा पिता का साया, मां ने बकरियां पालकर पढ़ाया... बेटे ने मेहनत के दम पर IAS बनकर बदल दी परिवार की किस्मतशिक्षक हत्याकांड का मुख्य आरोपी पूर्व प्रमुख गिरफ्तार, टीचर को अगवा कर पीट-पीटकर ले ली थी जान‘बिगड़ती दिमागी हालत और ओछी बयानबाजी की बीमारी का इलाज कराएं’, जीतन राम मांझी पर रोहिणी आचार्य का पलटवारजमुई कांड के सातों आरोपियों को फांसी दिये जाने की मांग, तेजस्वी यादव ने मांझी पर किया पलटवार, कहा..जात-पात को बीच में ना लाएंजेल में युवक की मौत के बाद परिजनों से मिले तेजस्वी यादव, जेल अधीक्षक पर कार्रवाई और मृतक के आश्रित को नौकरी और मुआवजे की मांगSuccess Story: बचपन में उठा पिता का साया, मां ने बकरियां पालकर पढ़ाया... बेटे ने मेहनत के दम पर IAS बनकर बदल दी परिवार की किस्मतशिक्षक हत्याकांड का मुख्य आरोपी पूर्व प्रमुख गिरफ्तार, टीचर को अगवा कर पीट-पीटकर ले ली थी जान

शराब की खेप के साथ कारोबारी गिरफ्तार, नए साल का जश्न मनाने की था प्लानिंग

NALANDA : नालंदा जिले के लहेरी थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों में छापेमारी कर नए साल के जश्न मनाने के लिए लाए गए देसी-विदेशी शराब की खेप को बरामद करते हुए कारोबारी की गिरफ्तार किया

शराब की खेप के साथ कारोबारी गिरफ्तार, नए साल का जश्न मनाने की था प्लानिंग
First Bihar
2 मिनट

NALANDA : नालंदा जिले के लहेरी थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों में छापेमारी कर नए साल के जश्न मनाने के लिए लाए गए देसी-विदेशी शराब की खेप को बरामद करते हुए कारोबारी की गिरफ्तार किया है. 


सदर डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी ने बताया कि पहली कार्रवाई रामचंद्रपुर मछली मंडी के समीप की गई जहां पर रिक्शा पर से 3 कार्टून अंग्रेजी शराब एवं देसी शराब बरामद किया गया. हालांकि पुलिस को देखते ही तस्कर मौके से फरार हो गया, जिसमें पुलिस ने जहानाबाद जिला के कल्पा थाना क्षेत्र निवासी मोहम्मद शाहजहां के पुत्र मोहम्मद इफराज व कोना सराय निवासी स्वर्गीय जमाल का पुत्र छोटू को खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है.


दूसरी कार्रवाई लहेरी थाना क्षेत्र के मेहर पर एवं पक्की तालाब के बीच में नदी किनारे से कुल 120 पीस देसी पाउच बरामद किया गया जिसमें गगन दीवान निवासी स्वर्गीय मोहम्मद बफाती का पुत्र कलाम एवं स्वर्गीय शमसुद्दीन का पुत्र इम्तियाज के खिलाफ थाने में मामला दर्ज किया गया है. तीसरी कार्रवाई गगन दीवान मोहल्ले में की गयी जहां पर कुल 307 लीटर विदेशी और 9.600 लीटर देशी शराब बरामद की गई है, जहां पर अलग-अलग ब्रांड के शराब बरामद किए गए हैं. 


साथ ही साथ पुलिस ने मौके से 51,640 नगद, एक सैमसंग कंपनी का मोबाइल, तीन एटीएम कार्ड, आधार कार्ड बरामद किया है. मौके से बिहार थाना क्षेत्र निवासी समसुद्दीन के पुत्र मोहम्मद चांद को गिरफ्तार किया गया है जबकि गृह स्वामी रफीक उद्दीन का पुत्र शाहनवाज आलम मौके से फरार होने में सफल रहा जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष वीरेंद्र यादव व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.  

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Pranay Raj

FirstBihar संवाददाता