ब्रेकिंग
बालू में दफन मिला 18 साल के युवक का शव... सिर पर गहरे जख्म, पांच दोस्तों पर हत्या का आरोप✦ग्रेटर नोएडा में बंद फ्लैट से 1 करोड़ की चोरी, गहने चुराने के बाद शराब पीकर मचाया उत्पात, दुर्गा पूजा में बिहार गया हुआ था पूरा परिवार ✦गया-नवादा NH-82 पर सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने 2 घंटे तक किया जाम✦MLC चुनाव से ठीक एक दिन पहले नीरज कुमार से मिलने पहुंचे नीतीश, बेड पर आराम कर रहे जेडीयू प्रत्याशी को दिया जीत का आशीर्वाद✦बिहार मुक्त विद्यालय बोर्ड की परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, फॉर्म भरने से पहले जान लें ये जरूरी अपडेट✦बालू में दफन मिला 18 साल के युवक का शव... सिर पर गहरे जख्म, पांच दोस्तों पर हत्या का आरोप✦ग्रेटर नोएडा में बंद फ्लैट से 1 करोड़ की चोरी, गहने चुराने के बाद शराब पीकर मचाया उत्पात, दुर्गा पूजा में बिहार गया हुआ था पूरा परिवार ✦गया-नवादा NH-82 पर सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने 2 घंटे तक किया जाम✦MLC चुनाव से ठीक एक दिन पहले नीरज कुमार से मिलने पहुंचे नीतीश, बेड पर आराम कर रहे जेडीयू प्रत्याशी को दिया जीत का आशीर्वाद✦बिहार मुक्त विद्यालय बोर्ड की परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, फॉर्म भरने से पहले जान लें ये जरूरी अपडेट

बिहार : शराब के नशे में टूल मुंशी की थानेदार के साथ झड़प, गंदी-गंदी गालियां भी दी

BEGUSARAI : बिहार सरकार लगातार शराबबंदी को लेकर बड़े-बड़े दावे करती नजर आती है लेकिन इसका ठीक उल्टा उदाहरण देखने को मिलता है. लगातार शराब पीकर शराबी हंगामा करते नजर आते हैं. हद तो

बिहार : शराब के नशे में टूल मुंशी की थानेदार के साथ झड़प, गंदी-गंदी गालियां भी दी
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : बिहार सरकार लगातार शराबबंदी को लेकर बड़े-बड़े दावे करती नजर आती है लेकिन इसका ठीक उल्टा उदाहरण देखने को मिलता है. लगातार शराब पीकर शराबी हंगामा करते नजर आते हैं. हद तो तब हो गई जब नशे में टूल थाने के मुंशी एएसआई रामलखन राम ने लोहिया नगर थाने में जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया. 


हंगामा देखकर बीच-बचाव करने आए थाना अध्यक्ष पर भी मुंशी ने हमला कर दिया. इतना ही नहीं मुंशी ने थानेदार को गंदी-गंदी गालियां भी दी. मामला तूल पकड़ता देख थाना अध्यक्ष ने एएसआई को नियंत्रित करने के लिए थाने के मुंशी को जांच के लिए बेगूसराय अस्पताल भेज दिया. जहां अस्पताल में भी हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा. वहीं लोहिया नगर थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि मुंशी रामलखन राम शराब पीकर लोहिया नगर थाना में जमकर हंगामा कर रहे थे. उन्हें समझाने का भरसक प्रयास किया गया लेकिन मुंशी ने बहुत ज्यादा शराब पी रखी थी.  वहीं नशे में धुत मुंशी ने थानेदार पर मारपीट करने और गंदी-गंदी गालियां देने का भी आरोप लगाया है. 


थानाध्यक्ष ने बताया कि मुंशी उनके साथ भी उलझ गए थे. इसके बाद मुंशी को लोहिया नगर थाना से किसी तरह हटाकर जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया. लेकिन मुंशी ने सदर अस्पताल में भी काफी देर तक हंगामा किया. फिर बाद में किसी तरह मुंशी की मेडिकल जांच कराई गई. मेडिकल रिपोर्ट में शराब की पुष्टि हुई है. उन्होंने यह भी बताया कि मुंशी राम लखन राम पर कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जाएगा. बताते चलें कि मुंशी रामलखन राम लोहिया नगर थाना में मुंशी के पद पर कार्यरत हैं.

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता