ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

शराबबंदी वाले बिहार में 40 लाख की शराब जब्त, गिट्टी के नीचे छिपाकर लाई गई थी बड़ी खेप

SUPAUL: बिहार में शराब भगवान की तरह हो गई है, जो दिखती तो कही नहीं है पर उपलब्ध हर जगह है। शराबबंदी के बावजूद दूसरे राज्यों से शराब की खेप लगातार बिहार पहुंच रही है। शराब को बिहार

शराबबंदी वाले बिहार में 40 लाख की शराब जब्त, गिट्टी के नीचे छिपाकर लाई गई थी बड़ी खेप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SUPAUL: बिहार में शराब भगवान की तरह हो गई है, जो दिखती तो कही नहीं है पर उपलब्ध हर जगह है। शराबबंदी के बावजूद दूसरे राज्यों से शराब की खेप लगातार बिहार पहुंच रही है। शराब को बिहार की सीमा में प्रवेश कराने के लिए माफिया नए-नए तरीके अपना रहे हैं। ताजा मामला सुपौल से सामने आया है जहां पुलिस ने ट्रक में गिट्टी के नीचे छिपाकर लाई गई 40 लाख की शराब को जब्त किया है।


दरअसल, जदिया पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शराब की बड़ी खेप जिले में पहुंची है। सूचना के बाद पुलिस टीम ने NH 327E पर वाहन चेकिंग शुरू किया। चेकिंग के दौरान एक हाईवा ट्रक को रूकने का इशारा किया गया, तो हाईवा तेजी से भागने लगा। जिसके बाद टीम द्वारा हाईवा को पीछा करते हुए जदिया पेट्रोल पम्प के सामने उसे धर दबोचा हालांकि इस दौरान तस्कर मौके से फरार हो गए।


ट्रक की तलाशी लेने पर गिट्टी के अंदर छिपाकर रखे गये करीब 292 पेटी और 50 बोतल से कुल 2603.955 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त की गई। शराब का ब्लैक मार्केट मूल्य 40 लाख से अधिक आंकी जा रही है। पुलिस फरार तस्करों को गिरफ्तार करने की कोशिश में लगी हुई और और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है।


सुपौल एसपी शैशव यादव ने बताया कि हमलोगों को गुप्त सूचना मिली थी कि 2 अगस्त 2024 को शराब की एक बड़ी खेप तस्कर द्वारा लाया जा रहा है। उस आधार पर एसएचओ जदिया द्वारा एक टीम गठित कर एनएच 327ई पर सघन वाहन चेकिंग किया गया। ट्रक की तलाशी ली गई तो हाइवा ट्रक के पीछे गिट्टी रखा हुआ था उस गिट्टी के अंदर छिपाकर रखी शराब की खेप को जब्त किया गया है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें