ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026: मोकामा में वोटरों ने खोला पत्ता या बचाकर रखा राज? अनंत-नीरज की लड़ाई में किसके साथ ग्रेजुएट वोट✦Bihar Sand Mining : बिहार में बालू उठाने वालों सावधान! इन नियमों की अनदेखी की तो देना पड़ेगा ₹10 लाख तक का जुर्माना✦Bihar Crime : पटना में देर रात तड़तड़ाई गोलियां! आपसी विवाद में युवक के पेट में मारी गोली, एक आरोपी दबोचा गया✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में वोटिंग शुरू, 8 सीटों पर 150 उम्मीदवार आमने-सामने; 5.32 लाख मतदाता करेंगे फैसला✦Bihar MLC Election: वोट डालने निकले नीरज कुमार ने दिखाया Victory Sign, क्या पहले ही बता दी अपनी जीत?✦ Bihar MLC Election 2026: मोकामा में वोटरों ने खोला पत्ता या बचाकर रखा राज? अनंत-नीरज की लड़ाई में किसके साथ ग्रेजुएट वोट✦Bihar Sand Mining : बिहार में बालू उठाने वालों सावधान! इन नियमों की अनदेखी की तो देना पड़ेगा ₹10 लाख तक का जुर्माना✦Bihar Crime : पटना में देर रात तड़तड़ाई गोलियां! आपसी विवाद में युवक के पेट में मारी गोली, एक आरोपी दबोचा गया✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में वोटिंग शुरू, 8 सीटों पर 150 उम्मीदवार आमने-सामने; 5.32 लाख मतदाता करेंगे फैसला✦Bihar MLC Election: वोट डालने निकले नीरज कुमार ने दिखाया Victory Sign, क्या पहले ही बता दी अपनी जीत?

शादी समारोह में पिस्टल लहराना और फायरिंग करना पड़ गया भारी, वीडियो वायरल होते ही युवक को पुलिस ने दबोचा

PURNEA: पुलिस प्रशासन के लाख मना करने के बावजूद लोग शादी समारोह में हर्ष फायरिंग करते हैं जबकि पुलिस ने हिदायत दे रखी है कि शादी समारोह में हर्ष फायरिंग नहीं करना है। यदि कोई

शादी समारोह में पिस्टल लहराना और फायरिंग करना पड़ गया भारी, वीडियो वायरल होते ही युवक को पुलिस ने दबोचा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PURNEA: पुलिस प्रशासन के लाख मना करने के बावजूद लोग शादी समारोह में हर्ष फायरिंग करते हैं जबकि पुलिस ने हिदायत दे रखी है कि शादी समारोह में हर्ष फायरिंग नहीं करना है। यदि कोई ऐसा करता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस को ठेंगा दिखाते हुए पूर्णिया में एक युवक ने शादी समारोह में हर्ष फायरिंग की। ऐसा लग रहा था कि युवक को किसी का डर नहीं है। शायद वह पिस्टल लहराने को स्टेंटस सिंबल मान रहा था लेकिन सोशल मीडिया ने उसे ऐसा सबक सिखाया कि आज वह अपनी इस करतूत पर आंसू बहा रहा है।


दरअसल युवक के पिस्टल लहराने और फायरिंग करने का वीडियो  सोशल मीडिया पर इतना वायरल हुआ कि पुलिस भी हरकत में आ गयी। पुलिस ने फायरिंग करने वाले युवक की पहले पहचान की फिर उसे गिरफ्तार किया। युवक के पास से हथियार भी बरामद किया गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


हर्ष फायरिंग का मामला बिहार के पूर्णिया जिले के कसबा का है। जहां शादी समारोह में जब महिला, बच्चे और युवक डीजे की धून पर डांस कर रहे थे तभी पीछे से आए युवक ने कमर से पिस्टल निकाला और दो राउंड फायरिंग कर दी। गोली की आवाज सुनते ही डांस कर रहे सभी लोग पीछे मुड़कर फायरिंग करने वाले युवक को देखने लगे। वहां मौजूद लोग जब उसे देखने लगे तो वो पिस्टल लहराने लगा।


 युवक जब फायरिंग कर रहा था तब उस वक्त शादी में मौजूद किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल होते ही पुलिस एक्शन में आई तब फायरिंग करने वाले युवक की पहचान हुई। फायरिंग करने वाले युवक की पहचान नगर परिषद कस्बा के फुलवरिया गांव वार्ड संख्या 10 के गोविंद यादव के रूप में हुई। 


जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया। पुलिस ने गोविंद यादव के पास से उस पिस्टल को भी बरामद कर लिया जिससे वह 29 नवंबर को शादी समारोह में फायरिंग कर रहा था। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद लोगों में यह संदेश गया है कि शादी समारोह में यदि हर्ष फायरिंग किया तो गोविंद यादव जैसा हाल होगा। पूरे इलाके में इसी बात की चर्चा हो रही है। 

शादी समारोह में पिस्टल लहराना और फायरिंग करना पड़ गया भारी, वीडियो वायरल होते ही युवक को पुलिस ने दबोचा


रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता