ब्रेकिंग
Vikramshila University : PM Modi का बड़ा तोहफा! विक्रमशिला की धरती पर बनेगा भव्य केंद्रीय विश्वविद्यालय, 20 नवंबर को रख सकते हैं नींव✦BSEB ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का डमी एडमिट कार्ड, इस दिन तक सुधार का मौका; ऐसे करें चेक✦Bihar News : नई महिंद्रा कार लेकर निकला था चालक, रास्ते में पोखर बना काल! गाड़ी समेत डूबने से मौत, कई और लोगों की तलाश✦Diljit Dosanjh : बिहार में क्यों नहीं हो पा रहा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? सुपरस्टार ने बताई बड़ी वजह, फैंस को करना होगा इंतजार✦दीपावली - छठ पर घर लौटने वालों के लिए रेलवे का बड़ा प्लान! बिहार के 20 स्टेशनों पर खुलेंगे अतिरिक्त टिकट काउंटर, बाहर बनेगा होल्डिंग एरिया✦Vikramshila University : PM Modi का बड़ा तोहफा! विक्रमशिला की धरती पर बनेगा भव्य केंद्रीय विश्वविद्यालय, 20 नवंबर को रख सकते हैं नींव✦BSEB ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का डमी एडमिट कार्ड, इस दिन तक सुधार का मौका; ऐसे करें चेक✦Bihar News : नई महिंद्रा कार लेकर निकला था चालक, रास्ते में पोखर बना काल! गाड़ी समेत डूबने से मौत, कई और लोगों की तलाश✦Diljit Dosanjh : बिहार में क्यों नहीं हो पा रहा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? सुपरस्टार ने बताई बड़ी वजह, फैंस को करना होगा इंतजार✦दीपावली - छठ पर घर लौटने वालों के लिए रेलवे का बड़ा प्लान! बिहार के 20 स्टेशनों पर खुलेंगे अतिरिक्त टिकट काउंटर, बाहर बनेगा होल्डिंग एरिया

शादी में 15 कट्ठा जमीन मिलने के बाद भी कम नहीं हुआ लालच, होली के दिन दहेजलोभियों ने कर दी बहू की हत्या

BAGAHA: होली रंगों और हंसी-खुशी का त्योहार है। इस दिन लोग अपने सारे गिले शिकवे भूल कर एक दूसरे को रंग, अबीर-गुलाल लगाते हैं और होली की बधाई देते हैं। वही खुशी के इस पर्व के मौ

शादी में 15 कट्ठा जमीन मिलने के बाद भी कम नहीं हुआ लालच, होली के दिन दहेजलोभियों ने कर दी बहू की हत्या
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BAGAHA: होली रंगों और हंसी-खुशी का त्योहार है। इस दिन लोग अपने सारे गिले शिकवे भूल कर एक दूसरे को रंग, अबीर-गुलाल लगाते हैं और होली की बधाई देते हैं। वही खुशी के इस पर्व के मौके पर दहेजदानवों ने घर की बहू की हत्या कर दी। इस घटना को आत्महत्या का रुप देने के लिए पंखे से लटका दिया। घटना को अंजाम देने के बाद ससुरालवाले घर से फरार हो गये हैं। इस घटना से मृतका के मायकेवालों के बीच कोहराम मचा हुआ है। वही मृतका के बेटे का रो-रोकर बुरा हाल है। 


घटना बगहा के नगर थाना क्षेत्र की है जहां परसा गांव स्थित एक घर में लगे पंखे से लटकता एक महिला की लाश पुलिस ने बरामद किया है। महिला के पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गये हैं। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा है। फिलहाल पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी है।  


मृतका के परिजनों ने ससुरालवालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। मायकेवालों का कहना है कि ससुरालवाले और दहेज की मांग कर रहे थे। जिसे लेकर उनकी भतीजी को शारिरीक और मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया जाता था। मृतका के चाचा ने बताया कि पिछले दिनों उनकी बच्ची की पिटाई की गयी थी जिसके बाद मुखिया संजय ने समझाबुझा कर मामले को शांत कराया। 


लेकिन होली के दिन उनकी भतीजी की हत्या कर पंखे से लटका दिया गया। मेरी भाभी को कोई बेटा नहीं है। तीन बेटी है। शादी के वक्त 15 कट्ठा जमीन दिए थे दहेजलोभी ससुरालवाले और दहेज की मांग कर रहे थे। मृतका के चाचा ने बतया कि उनकी भतीजी को घर में पंखे से लटका दिया गया था ताकि लगे यह लगे की उसने आत्महत्या की है। जबकि सच्चाई यह है कि उसके पति और ससुरालवालों ने उसकी हत्या कर पंखे से लटकाया था।


 जब वे भतीजी के घर पहुंचे तो देखा कि घर का दरवाजा बंद था और मृतका का बेटा बैठकर रो रहा था जिसे उन्होंने बाहर निकाला। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।  


रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता