ब्रेकिंग
‘नीरज क्या लाकर दे दिया 18 साल में? JDU से बाहर होते ही बरसे अनंत सिंह, कहा - ‘ जब वह 18 साल गाली देते रहे, तब पार्टी मर गई थी?’✦Anant Singh : अनंत सिंह का बड़ा ऐलान- अब नहीं चाहिए किसी पार्टी का सहारा, बोले- ‘मैं खुद की पार्टी बनाऊंगा’✦Bihar School Vehicle Rules: बिहार में स्कूली गाड़ियों पर बड़ा एक्शन, अब स्कूल परिसर में ही खड़ी होंगी बच्चों की गाड़ियां✦Anant Singh : “कुत्ता नहीं पूछेगा...” JDU से निकाले जाने के बाद संजय झा और कुशवाहा पर भड़के अनंत सिंह, कहा - औकात पता चल जाएगा, केकड़ा-बिच्छू सब मालिक बना है✦Bihar Politics: JDU से निष्कासन के बाद अनंत सिंह का बड़ा हमला, बोले- जिसने पार्टी बनाई वही नहीं चला पा रहा; अब 12 सीटों पर सिमट जाएगी JDU✦‘नीरज क्या लाकर दे दिया 18 साल में? JDU से बाहर होते ही बरसे अनंत सिंह, कहा - ‘ जब वह 18 साल गाली देते रहे, तब पार्टी मर गई थी?’✦Anant Singh : अनंत सिंह का बड़ा ऐलान- अब नहीं चाहिए किसी पार्टी का सहारा, बोले- ‘मैं खुद की पार्टी बनाऊंगा’✦Bihar School Vehicle Rules: बिहार में स्कूली गाड़ियों पर बड़ा एक्शन, अब स्कूल परिसर में ही खड़ी होंगी बच्चों की गाड़ियां✦Anant Singh : “कुत्ता नहीं पूछेगा...” JDU से निकाले जाने के बाद संजय झा और कुशवाहा पर भड़के अनंत सिंह, कहा - औकात पता चल जाएगा, केकड़ा-बिच्छू सब मालिक बना है✦Bihar Politics: JDU से निष्कासन के बाद अनंत सिंह का बड़ा हमला, बोले- जिसने पार्टी बनाई वही नहीं चला पा रहा; अब 12 सीटों पर सिमट जाएगी JDU

शादी के 13 साल बाद दहेज की मांग, फोरलेन पर दो कट्ठा जमीन नहीं देने पर विवाहिता की निर्मम हत्या, पति और ससुरालवाले फरार

KHUSRUPUR: दहेज हत्या को रोकने के लिए सरकार ने कड़े कानून बना रखे हैं इसके बावजूद दहेज दानव अपनी करतूत से बाज नहीं आ रहे हैं। इस बार फिर एक विवाहिता दहेज लोभियों के हत्थे चढ़

शादी के 13 साल बाद दहेज की मांग, फोरलेन पर दो कट्ठा जमीन नहीं देने पर विवाहिता की निर्मम हत्या, पति और ससुरालवाले फरार
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

KHUSRUPUR: दहेज हत्या को रोकने के लिए सरकार ने कड़े कानून बना रखे हैं इसके बावजूद दहेज दानव अपनी करतूत से बाज नहीं आ रहे हैं। इस बार फिर एक विवाहिता दहेज लोभियों के हत्थे चढ़ गई। मामला खुसरूपुर प्रखंड अंतर्गत कोहांवा गांव की है जहां विवाहिता की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है।  दनियावां थाना क्षेत्र में एक शादीशुदा 28 वर्षीया रंजू देवी की हत्या कर ससुरालवालों ने उसकी लाश को पास के एक खेत में फेंक दिया। 

रंजू देवी कोहावा गांव निवासी लालन यादव की पत्नी थी। इस बात की सूचना मिलते ही मृतका के मायकेवाले मौके पर पहुंचे। खुसरूपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर निवासी कमलेश यादव ने इसकी सूचना दनियावां थाना को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दनियावां थाने पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी गयी। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतका रंजू देवी की शादी को 2010 में हुई थी। उसे दो संतान है जिसमें एक बेटा छह साल का है और सालभर की एक बेटी है। मृतका छह महीने की प्रेग्नेंट थी। शादी के 13 साल बाद रंजू के ससुराल वाले और पति ललन यादव दहेज के रूप में पैसे और जमीन की मांग कर रहे थे। 

फोरलेन पर दो कट्ठा जमीन खरीद कर देने की बात कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होता देख पति और ससुरालवाले रंजू को शारीरिक और मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया करते थे। रविवार की देर रात ललन यादव और उसके परिवार ने मिलकर रंजू की हत्या कर दी और शव को मग्घा मालपुर गांव के एक गड्ढे में प्लास्टिक के बोरे में डालकर छिपा दिया था। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने लाश को बरामद किया। मृतका के मायके वालों ने दनियावां थाने में पति सहित 8 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जब कि अन्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। 

मृतका के परिजनों ने बताया कि मोनू नामक युवक उन्हें देखते फायरिंग करने लगा जिसे लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया। उसके पास से एक हथियार पुलिस ने बरामद किया है। फिलहाल अन्य आरोपी फरार है। अभी तक अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। वही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव को मृतका के परिजनों के हवाले किया गया। जिसके बाद मायके वालों ने मृतका का दाह संस्कार किया। इस घटना के मृतका के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका के परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। इस घटना से मृतका के ससुराल और मायके में सन्नाटा पसरा हुआ है। मृतका के दोनों बच्चों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। 

खुशरूपुर से कौशल कुमार सिंह की रिपोर्ट..