ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

सर्विलांस कैमरे की नजर से नहीं बच पाएंगे शराब की होम डिलीवरी करने वाले, विभाग ने कर ली है तैयारी

PATNA: बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है। इसके बावजूद कुछ शराब तस्कर अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। आए दिन शराब की होम डिलीवरी की बातें सुनने को मिलती है। शराब की होम

सर्विलांस कैमरे की नजर से नहीं बच पाएंगे शराब की होम डिलीवरी करने वाले, विभाग ने कर ली है तैयारी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है। इसके बावजूद कुछ शराब तस्कर अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। आए दिन शराब की होम डिलीवरी की बातें सुनने को मिलती है। शराब की होम डिलीवरी को रोकने के लिए अब सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। शराब की होम डिलीवरी करने वालों पर अब तीसरी आंख यानि सीसीटीवी से नजर रखी जाएगी। इसे लेकर सर्विलांस कैमरा चिन्हित किए गये जगहों पर लगाए जाएंगे। ऐसे में अब शराब के धंधेबाजों का बचना मुश्किल होगा।  


शराब की होम डिलीवरी के लिए चर्चित इलाकों को चिन्हित कर सर्विलांस कैमरा लगाया जाएगा जो इंटरनेट से जुड़ा रहेगा। जिसके जरिए हर पल का फुटेज मुख्यालय तक पहुंचेगा। इन कैमरों से उन इलाकों में नजर रखी जाएगी और जो भी संदिग्ध नजर आएगा उसे मौके से धर दबोचा जाएगा। उस पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। 


बता दें कि शराबबंदी को और कड़ाई से लागू करने के लिए सरकार जमीन से लेकर आसमान तक नजर रख रही है। वही शराब के धंधेबाजों को पकड़ने के लिए ड्रोन, डॉग स्क्वायर्ड, हेलिकॉप्टर, मोटरवोट और सेटेलाइट फोन तक की मदद ली जा रही है। अब सरकार ने उन इलाकों को चिन्हिंत किया है जहां शराब की होम डिलीवरी की बातें सामने आती रही है उन इलाकों में सर्विलांस कैमरा को लगाने का काम किया जाएगा। जिसके माध्यम से शराब की होम डिलीवरी करने वाले धंधेबाज को मौके पर ही पकड़ा जा सकेगा।    


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें