ब्रेकिंग
19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानकैबिनेट मीटिंग के बाद CM आवास पर भाजपा कोटे के मंत्रियों की बैठक, सियासी चर्चाएं तेजफतेहपुर में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान: आरक्षण नहीं तो 2027 में मोदी-योगी को वोट नहींJDU विधायक के खिलाफ बाढ़ पीड़ितों का फूटा गुस्सा, कोमल सिंह की गाड़ी को घेरा, कहा..वोट मांगे आवल छय..त कहे छय कि बेटी छियै10 साल से लागू शराबबंदी कानून को प्रशांत किशोर ने फर्जी बताया, कहा..बिहार से इसे हटना चाहिए19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानकैबिनेट मीटिंग के बाद CM आवास पर भाजपा कोटे के मंत्रियों की बैठक, सियासी चर्चाएं तेजफतेहपुर में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान: आरक्षण नहीं तो 2027 में मोदी-योगी को वोट नहींJDU विधायक के खिलाफ बाढ़ पीड़ितों का फूटा गुस्सा, कोमल सिंह की गाड़ी को घेरा, कहा..वोट मांगे आवल छय..त कहे छय कि बेटी छियै10 साल से लागू शराबबंदी कानून को प्रशांत किशोर ने फर्जी बताया, कहा..बिहार से इसे हटना चाहिए

शेखपुरा में छात्र की हत्या से सनसनी, कोचिंग जाने के दौरान मारी गोली

SHEIKHPURA: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक अपराध की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इस बार अपराधियों ने शेखपुरा जिले में अपनी उपस्थिति

शेखपुरा में छात्र की हत्या से सनसनी, कोचिंग जाने के दौरान मारी गोली
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SHEIKHPURA: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक अपराध की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इस बार अपराधियों ने शेखपुरा जिले में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। जहां कोचिंग जाने के दौरान एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। 


घटना टाउन थाना क्षेत्र के हसनगंज रेलवे गुमटी के पास की है जहां सोमवार की सुबह करीब 6 बजे कोचिंग जाने के लिए निकले छात्र को अपराधियों ने गोलियों से भून डाला। छात्र को चार गोली मारी गयी है। गोली लगने से छात्र की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा।


मृतक की पहचान अरियरी प्रखंड के तेलडीह गांव निवासी कृष्ण यादव के 17 वर्षीय पुत्र सूरज के रूप में हुई है। बताया जाता है कि जमीन के विवाद को लेकर अपराधियों ने छात्र की हत्या की है हालांकि पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। बताया जा रहा है कि सूरज बंगाली टोला में किराये के घर में रहता था और वही से पढ़ाई करने के लिए कोचिंग जाया करता था। आज भी वो कोचिंग ही जा रहा था लेकिन तभी पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उसे चार गोलियां दाग दी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। 


इस घटना की खबर मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक सूरज के पिता मुंबई में मजदूरी करते हैं। बेटे की हत्या की सूचना मिलने के बाद वो काफी सदमे में आ गये हैं। वही परिजन इस घटना से काफी आक्रोशित थे वे बिना एसपी से मिले पोस्टमार्टम नहीं करने देना चाहते थे। परिजनों के विरोध को देखते हुए शेखपुरा एसपी कार्तिकेय शर्मा सदर अस्पताल उनसे मिलने पहुंच गये। जहां परिजनों ने अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की। एसपी ने जब अपराधियों को गिरफ्तार किये जाने का आश्वासन दिया तब जाकर परिजनों का गुस्सा शांत हुआ। जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम किया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।