ब्रेकिंग
8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल

JAMUI NEWS: ससुर और बहू के अवैध संबंध में सास ने की खुदकुशी, मृतका की बेटी ने पिता-भाई और भाभी पर लगाया हत्या का आरोप

JAMUI: जमुई में ससुर और बहू के अवैध संबंध के शक में सास ने खुदकुशी कर ली। बुजुर्ग महिला ने सल्फास की गोली खाकर अपनी जान दे दी। मृतका की बेटी ने अपने पिता, भाई और भाभी पर हत्या

JAMUI NEWS: ससुर और बहू के अवैध संबंध में सास ने की खुदकुशी, मृतका की बेटी ने पिता-भाई और भाभी पर लगाया हत्या का आरोप
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAMUI: जमुई में ससुर और बहू के अवैध संबंध के शक में सास ने खुदकुशी कर ली। बुजुर्ग महिला ने सल्फास की गोली खाकर अपनी जान दे दी। मृतका की बेटी ने अपने पिता, भाई और भाभी पर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 


जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र के बलियोडीह गांव में शनिवार को महिला ने सल्फास की गोली खाकर खुदकुशी कर ली। बताया जाता है कि पति का बहू के साथ अवैध संबंध था। इसी बात से तंग आकर उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया। मृतका की पहचान 55 वर्षीया संपत्तियां देवी के रूप में हुई है। पति का नाम बलदेव यादव है। संपतिया देवी की मौत के बाद पति, बेटा और बहू घर से फरार हो गये हैं।


घर में सिर्फ मृतका की पोती मौजूद थी। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना झाझा थाने को दी। सूचना मिलने के बाद झाझा थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू की। मृतकी की लाश को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भेजा गया है। पुलिस ने घटनास्थल से सल्फास की गोली बरामद की है। घटना को लेकर मृतका की बेटी ललिता देवी ने कहा कि पापा मम्मी से रिश्ता नहीं रखते थे। भाभी और पापा के बीच 10 साल से अवैध संबंध था। मेरी मम्मी को पापा कुछ नहीं देते थे। 


खाने भी मेरी मां गांव में मांग कर खाती थी। कुछ दिन पहले मम्मी मेरे पास आई थी। तीन-चार महीने से यही रह रही थी। मेरी मम्मी को पापा, भैया और भाभी तीनों ने मिलकर घर में बंधक बनाया और मारपीट कर जहर खिलाकर मार दिया। मृतका की पोती बंटी ने बताया कि दादी जहर खा ली है। दादी को शक था कि मम्मी और बाबा में के बीच गलत संबंध है। 


मृतका की पोती ने कहा कि हम जहर छीनकर एक बार फेंक दिए थे। फिर वह बाजार से खरीद कर रात में दादी ने जहर खा ली। दादी और पापा में झगड़ा भी हुआ था। घटना के बारे में झाझा थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है फिलहाल इस मामले में मृतक के परिजनों के द्वारा अभी तक आवेदन नहीं दिया गया है आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 

JAMUI NEWS: ससुर और बहू के अवैध संबंध में सास ने की खुदकुशी, मृतका की बेटी ने पिता-भाई और भाभी पर लगाया हत्या का आरोप

मृतका संपतिया देवी की बेटी

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता