ब्रेकिंग
Vikramshila University : PM Modi का बड़ा तोहफा! विक्रमशिला की धरती पर बनेगा भव्य केंद्रीय विश्वविद्यालय, 20 नवंबर को रख सकते हैं नींव✦BSEB ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का डमी एडमिट कार्ड, इस दिन तक सुधार का मौका; ऐसे करें चेक✦Bihar News : नई महिंद्रा कार लेकर निकला था चालक, रास्ते में पोखर बना काल! गाड़ी समेत डूबने से मौत, कई और लोगों की तलाश✦Diljit Dosanjh : बिहार में क्यों नहीं हो पा रहा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? सुपरस्टार ने बताई बड़ी वजह, फैंस को करना होगा इंतजार✦दीपावली - छठ पर घर लौटने वालों के लिए रेलवे का बड़ा प्लान! बिहार के 20 स्टेशनों पर खुलेंगे अतिरिक्त टिकट काउंटर, बाहर बनेगा होल्डिंग एरिया✦Vikramshila University : PM Modi का बड़ा तोहफा! विक्रमशिला की धरती पर बनेगा भव्य केंद्रीय विश्वविद्यालय, 20 नवंबर को रख सकते हैं नींव✦BSEB ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का डमी एडमिट कार्ड, इस दिन तक सुधार का मौका; ऐसे करें चेक✦Bihar News : नई महिंद्रा कार लेकर निकला था चालक, रास्ते में पोखर बना काल! गाड़ी समेत डूबने से मौत, कई और लोगों की तलाश✦Diljit Dosanjh : बिहार में क्यों नहीं हो पा रहा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? सुपरस्टार ने बताई बड़ी वजह, फैंस को करना होगा इंतजार✦दीपावली - छठ पर घर लौटने वालों के लिए रेलवे का बड़ा प्लान! बिहार के 20 स्टेशनों पर खुलेंगे अतिरिक्त टिकट काउंटर, बाहर बनेगा होल्डिंग एरिया

सासाराम में लूट के दौरान मर्डर, अपराधियों ने दिनदहाड़े 2 लोगों को मारी गोली

SASARAM : बिहार में बढ़ती आपराधिक घटनाएं इन दिनों पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई हैं. सूबे में लॉ एंड आर्डर की स्थिति नाजुक है. ताजा मामला सासाराम का है. जहां दिनदहाड़े लूट के

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

SASARAM : बिहार में बढ़ती आपराधिक घटनाएं इन दिनों पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई हैं. सूबे में लॉ एंड आर्डर की स्थिति नाजुक है. ताजा मामला सासाराम का है. जहां दिनदहाड़े लूट के दौरान अपराधियों ने दो लोगों को गोली मार दी. जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात रोहतास जिले के सासाराम इलाके की है. जहां बिक्रमगंज थाना इलाके के मैघरा मोड़ के पास अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया. मिली जानकारी के मुताबिक लूट के दौरान अपराधियों ने ट्रक ड्राइवर और खलासी को गोली मार दी. इस घटना में गोली लगने के कारण खलासी की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि घायल ड्राइवर को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. 


मृतक खलासी आजमगढ़ का रहने वाला था. वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पुलिस ने बताया कि घायल ड्राइवर का इलाज बिक्रमगंज के प्राइवेट हॉस्पिटल में कराया जा रहा है. उन्होंने बताया कि फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता