ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

बिहार : सड़क पर लड़की को जिंदा जलाया, मौत से पहले हैवानों का नाम भी नहीं बता पायी

SASARAM : सासाराम से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां सड़क पर एक युवती को ज़िंदा जला दिया गया, लेकिन पुलिस न तो महिला की पहचान कर पाई है और न हीं घटना से जुड़ा कोई सुराग

बिहार : सड़क पर लड़की को जिंदा जलाया, मौत से पहले हैवानों का नाम भी नहीं बता पायी
Editor
2 मिनट

SASARAM : सासाराम से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां सड़क पर एक युवती को ज़िंदा जला दिया गया, लेकिन पुलिस न तो महिला की पहचान कर पाई है और न हीं घटना से जुड़ा कोई सुराग पुलिस को मिल पाया है। घटना गुरुवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित मंडल कारा गेट के पास की है। यह घटना कितना दर्दनाक रहा होगा, आप इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि युवती शरीर में आग की लपटों से घिरी सड़क पर दौड़ती हुई वह खुद को बचाने की गुहार लगा रही थी।


युवती जेल से सटी गली से निकलकर पुरानी जीटी रोड़ पर पहुंची व बीच सड़क पर मदद की गुहार लगा रही थी। थोड़ी देर बाद मौके पर मौजूद लोगों ने युवती के शरीर पर कंबल डाल आग को बुझाया। युवती को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। दुर्भाग्यवश बयान दर्ज कराने से पहले ही महिला की मौत हो गई। 


फिलहाल ये घटना पूरी तरह से एक पहेली बनी हुई है। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवती कौन थी और कहां से आई थी। घटनाक्रम को देखकर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। कई लोगों ने आशंका जताई कि युवती के शरीर में आग लगाकर उसे ज़िंदा जला दिया गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव को सदर अस्पताल में रखा है। इस घटना को लेकर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। महिला की पहचान की जाने की कोशिश जारी है।