ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

बिहार में क्राइम अनकंट्रोल, चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या

SASARAM : बिहार में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद हैं. अपराधी आए दिन पुलिस को चैलेंज करते हुए बड़ी-बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला सासाराम के नगर थाना क्षेत्र के लश्करीगंज

बिहार में क्राइम अनकंट्रोल, चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या
Anamika
2 मिनट

SASARAM : बिहार में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद हैं.  अपराधी आए दिन पुलिस को चैलेंज करते हुए बड़ी-बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला सासाराम के  नगर थाना क्षेत्र के लश्करीगंज बांध की है. 

जहां अपराधियों ने शुक्रवार की देर शाम दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी. दोनों मृतक आपस मे चाचा भतीजा हैं. घटना की पुष्टि करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विनोद कुमार रावत ने बतायाक कि मृतकों की पहचान लश्करीगंज निवासी माधव दुबे एवं उनके चाचा गोपाल दुबे के रूप में हुई है.

बताया जाता है कि शुक्रवार की रात 9 बजे दोनों घर के पास बैठे थे, तभी 15 की संख्या में आए अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जब तक चाचा-भतीजा मौके से भाग पाते, तब तक अपराधियों ने दोनों को गोलियों से छलनी कर दिया. 

इस वारदात में माधव दुबे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, तो वहीं उनके चाचा गोपाल दुबे की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि मृतक माधव दुबे का इतिहास अपराधिक रहा है. उस पर कई थानों में मामले दर्ज हैं. पूरे मामले की जांच की जा रही है.


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN KUMAR

FirstBihar संवाददाता