ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

Bihar News: इंजीनियरिंग छात्र की सड़क हादसे में मौत के बाद बवाल, छात्रों ने लगाई आग, होम सेंटर की मांग पर अड़े

Bihar News:सासाराम के राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय के छात्रों का आक्रोश रविवार रात चरम पर पहुंच गया, जब एक साथी की सड़क हादसे में मौत के बाद छात्रों ने प्रदर्शन कर दिया। छात्रों ने कॉलेज के बाहर आगजनी की और होम सेंटर की मांग को लेकर नारेबाजी की।

सासाराम, Sasaram, इंजीनियरिंग कॉलेज, Engineering College, प्रिंस कुमार, Prince Kumar, सड़क दुर्घटना, Road Accident, छात्रों का हंगामा, Student Protest, आगजनी, Arson, होम सेंटर, Home Exam Center, कैमूर
सासाराम में छात्रों का आक्रोश
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
2 मिनट

Bihar News: राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, सासाराम में रविवार की रात उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब कॉलेज के एक छात्र प्रिंस कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत की खबर आई। गुस्साए छात्रों ने कॉलेज के सामने सड़क पर आगजनी की और एक परित्यक्त कार को आग के हवाले कर दिया। छात्रों ने परीक्षा के लिए होम सेंटर की मांग करते हुए कॉलेज प्रशासन और विश्वविद्यालय पर लापरवाही का आरोप लगाया।


छात्र प्रिंस कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद छात्रों ने उग्र प्रदर्शन किया। प्रिंस कैमूर जिले में आयोजित सेमेस्टर परीक्षा देने जा रहा था, जब उसकी बाइक का एक्सीडेंट हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस हादसे से आक्रोशित छात्रों ने कॉलेज के सामने सड़क किनारे एक परित्यक्त कार को आग के हवाले कर दिया।


छात्रों का कहना है कि पहले सेमेस्टर परीक्षा महाविद्यालय परिसर में होती थी, लेकिन अब उसे अन्य जिले में स्थानांतरित कर दिया गया है, जिससे उन्हें लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। उनका आरोप है कि अगर परीक्षा केंद्र यहीं होता तो यह हादसा नहीं होता।


हालात बिगड़ते देख पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। सासाराम एसडीपीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों को समझा-बुझाकर शांत कराया। हालांकि, देर रात तक सड़क पर आगजनी और प्रदर्शन का माहौल बना रहा।


छात्र यशराज सिंह ने कहा कि हम सब बेहद दुखी और नाराज़ हैं। प्रिंस की मौत की ज़िम्मेदारी कॉलेज और यूनिवर्सिटी प्रशासन की है। अगर परीक्षा यहीं होती, तो वह जिंदा होता। हम होम सेंटर की मांग करते हैं ताकि आगे ऐसा हादसा न हो।