ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime news: बिहार में बड़े अधिकारी भी सुरक्षित नहीं! बारात में महिला ADM के साथ मारपीट; रुपयों से भरा बैग ले भागे बदमाश

Bihar Crime news: बिहार के सासाराम में एक महिला एडीएम के साथ अपराधियों ने बारात में जमकर मारपीट की. इसके बाद एडीएम के बैग से एक लाख रुपए निकालकर फरार हो गए.

Bihar Crime news
© reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime news: बिहार में आम लोगों की क्या कहें अब तो बड़े अधिकारी भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर भी अपराधी हमला करने में संकोच नहीं कर रहे हैं। ताजा मामला रोहतास के सासाराम से सामने आया है, जहां बदमाशों ने बारात में एक महिला एडीएम के साथ न सिर्फ मारपीट की बल्कि रूपयों से भरा बैग भी छीनकर फरार हो गए।


दरअसल, बक्सर जिले में पदस्थापित अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी कुमारी अनुपमा सिंह के साथ बीते रविवार की शाम एक बारात में मारपीट का मामला सामने आया है। साथ हीं बदमाशों ने एडीएम का बैग काटकर एक लाख रुपए लेकर भी फरार हो गए। घटना जिला मुख्यालय सासाराम स्थित काली स्थान के समीप की बताई जाती है।


घटना के संदर्भ में एडीएम सह अपर जिला दंडाधिकारी के पिता ने बताया कि कंपनी सराय मुहल्ले से पुरानी जीटी रोड होते हुए बारात लेकर घर से निकले थे। बारात में करीब 100 से अधिक महिलाएं शामिल थीं और सभी महिलाएं जेवर पहनी हुई थीं। जैसे हीं सिविल लाइन के सामने बारात पहुंची बादमाश सड़क पर वाहन खड़ी कर बारातियों को परेशान करने लगे। 


जब वाहन को साइड करने को कहा गया तो उन्होंने शोर-गुल करते हुए मारपीट शुरू कर दिया और इस दौरान कुछ बदमाशों ने बैग काटकर एक लाख रुपए लेकर फरार हो गए। दूल्हे के पिता दिनेश सिंह ने बताया कि बीच बचाव करने गई एडीएम के साथ भी बदतमीजी की गई है। उन्होंने कहा कि अक्सर उक्त स्थल के आस-पास संदिग्ध लोगों की बैठकें होती रहती है।


वहीं घटना को लेकर एडीएम सह अपर जिला दंडाधिकारी के पिता दिनेश प्रसाद सिंह ने नगर थाने में एफआईआर दर्ज करायी है। साथ हीं एडीएम सह अपर जिला दंडाधिकारी बक्सर ने घटना की सूचना डीएम को भी दी। जिसके बाद डीएम के निर्देश पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। मामले में नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन राय ने बताया कि घटना को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है। छह लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।