ब्रेकिंग
पटना में पूर्व पार्षद अनिल यादव की गोली मारकर हत्या, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने घटना को दिया अंजामबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तारBihar Cabinet: पुलिस को मिलेंगे 50 नए ड्रोन, अपराध नियंत्रण और आपदा प्रबंधन में होंगे इस्तेमालBihar MLC Election: JDU ने 4 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, दो स्नातक और दो शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशियों की लिस्ट जारीपटना में पूर्व पार्षद अनिल यादव की गोली मारकर हत्या, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने घटना को दिया अंजामबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तारBihar Cabinet: पुलिस को मिलेंगे 50 नए ड्रोन, अपराध नियंत्रण और आपदा प्रबंधन में होंगे इस्तेमालBihar MLC Election: JDU ने 4 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, दो स्नातक और दो शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशियों की लिस्ट जारी

बिहार: सरपंच के बेटे पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में हॉस्पिटल में एडमिट, पिस्टल लहराते हुए दी धमकी

BANKA: बिहार अपराधी बेखौफ हो गए हैं. आए दिन खुले में अपराधिक घटनाओं को अंजाम दिए जा रहे है. ताजा मामला बांका जिले का है जहां रविवार की देर रात्रि अपराधियों ने सरपंच अरुणा देवी के पुत्र केशव लाल मंड

बिहार: सरपंच के बेटे पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में हॉस्पिटल में एडमिट, पिस्टल लहराते हुए दी धमकी
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

BANKA: बिहार अपराधी बेखौफ हो गए हैं. आए दिन खुले में अपराधिक घटनाओं को अंजाम दिए जा रहे है. ताजा मामला बांका जिले का है जहां रविवार की देर रात्रि अपराधियों ने सरपंच अरुणा देवी के पुत्र केशव लाल मंडल पर जानलेवा हमला कर दिया. 


घटना  रजौन थाना क्षेत्र के राजावर पंचायत की है. घटना की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है. वही घायल युवक का इलाज जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय हॉस्पिटल भागलपुर, मायागंज में चल रहा है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है. वही रजौन थाना में घायल युवक के पिता अयोध्या मंडल ने  मामला दर्ज कराया है. पिता ने देश्वर मंडल पर अपने पुत्र को गोली मारने का आरोप लगाया है. दूसरी तरफ पुलिस त्वरित कार्रवाई के तहत आरोपी पिता और बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.


घायल युवक के पिता अयोध्या मंडल ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाते हुए कहा है कि रविवार की रात घर के सभी लोग छत पर सोए हुए थे. इसी बीच देर रात तेज हवा चलने के लगी जिससे सभी लोग जग गए. इसी बीच अपराधियों द्वारा जान मारने की नीयत से चलाई गई गोली केशव लाल मंडल के बाएं पैर में आ लगी. घटना के बाद टॉर्च की रोशनी जलाकर जब  देखा तो गांव के ही दीपक मंडल और उदेश्वर मंडल सहित चार अज्ञात लोग पिस्टल लहराते हुए धमकी देते हुए भाग गए. 


वही घटना के बाद आनन-फानन में परिजनों और आसपास के लोगों की मदद से युवक को रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया. इस संबंध में रजौन थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद आरोपित के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

टैग्स