ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में बाढ़ से फसल बर्बाद? किसानों के खाते में आएंगे ₹45 हजार तक, लेकिन 33% वाला ये नियम जान लेंBihar Flood: 22 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से घिरे, 12 जिलों में संकट; जानिए पटना समेत किन इलाकों पर सबसे ज्यादा असरबिहार में बाढ़ का तांडव! 5 की मौत, 45 स्कूल बंद; पटना-मोकामा तक पहुंचा पानीबाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे मोदी सरकार, तेजस्वी ने की मांग, कहा..बिहार को दे विशेष पैकेज मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अगस्त माह में 1886 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब और हथियार बरामदBihar News: बिहार में बाढ़ से फसल बर्बाद? किसानों के खाते में आएंगे ₹45 हजार तक, लेकिन 33% वाला ये नियम जान लेंBihar Flood: 22 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से घिरे, 12 जिलों में संकट; जानिए पटना समेत किन इलाकों पर सबसे ज्यादा असरबिहार में बाढ़ का तांडव! 5 की मौत, 45 स्कूल बंद; पटना-मोकामा तक पहुंचा पानीबाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे मोदी सरकार, तेजस्वी ने की मांग, कहा..बिहार को दे विशेष पैकेज मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अगस्त माह में 1886 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब और हथियार बरामद

साढ़ू से था पत्नी का अवैध संबंध, विरोध करने पर साली और पत्नी ने मिलकर मार डाला, ससुरालवाले फरार

JAMUI: पत्नी का अवैध संबंध साढू से था और बहन भी उसका साथ दे रही थी। पति ने जब इसका विरोध किया तब बहन के साथ मिलकर साली ने जीजा की हत्या कर दी। इस वारदात में मृतक के ससुरालवालों की

साढ़ू से था पत्नी का अवैध संबंध, विरोध करने पर साली और पत्नी ने मिलकर मार डाला, ससुरालवाले फरार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI: पत्नी का अवैध संबंध साढू से था और बहन भी उसका साथ दे रही थी। पति ने जब इसका विरोध किया तब बहन के साथ मिलकर साली ने जीजा की हत्या कर दी। इस वारदात में मृतक के ससुरालवालों की भी संलिप्तता थी। पुलिसिया जांच में जब पूरा मामला सामने आया तब पुलिस ने मृतक की पत्नी और साली को गिरफ्तार कर लिया है। रंजीत हत्याकांड में मृतक की पत्नी, साली, साढ़ू, सास-ससुर और साले को आरोपी बनाया गया है। 


बताया जाता है कि मृतक रंजीत की पत्नी सीमा देवी और उसके साढ़ू महेश यादव के बीच अवैध संबंध ही इसका कारण था। जिसे एक साथ रंजीत ने देख लिया था जिसका विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी गयी। ससुरालवालों ने मिलकर उसकी ऐसी पिटाई कर दी कि घटनास्थल पर ही रंजीत की मौत हो गयी। 


जिसके बाद रंजीत के शव को ऑटो में रखकर ताराकुरा जंगल ले जाया गया और इस घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गयी। शव को जंगल के पेड़ में लटकाने का प्रयास किया गया। पूरे मामले की जांच जब पुलिस ने की तब जो कुछ निकलकर सामने आया उसे देख पुलिस भी हैरान रह गयी। 


इस संबंध में पुलिस ने मृतक की पत्नी और साली को गिरफ्तार किया है जिसे पूछताछ जारी है। वही इस हत्याकांड के अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।