ब्रेकिंग
जेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दजेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्द

बिहार में ऑर्केस्ट्रा संचालकों के खिलाफ बड़ा एक्शन, छापेमारी में 25 लड़कियां बरामद, दो को अगवा कर लाया गया था

CHHAPRA: सारण में ऑकेस्ट्रा संचालकों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस की टीम ने मंगलवार को छापेमारी कर ऑर्केस्ट्रा में काम करने वाली 25 नाबालिग लड़कियों को बरामद किया ह

बिहार में ऑर्केस्ट्रा संचालकों के खिलाफ बड़ा एक्शन,  छापेमारी में 25 लड़कियां बरामद, दो को अगवा कर लाया गया था
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CHHAPRA: सारण में ऑकेस्ट्रा संचालकों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस की टीम ने मंगलवार को छापेमारी कर ऑर्केस्ट्रा में काम करने वाली 25 नाबालिग लड़कियों को बरामद किया है। बरामद लड़कियों में से दो को अगवा कर छपरा लाया गया था और उनसे जबरन अश्लील डांस कराया जाता था। लड़कियों के परिजनों ने राष्ट्रीय बाल कल्याण आयोग में इसकी शिकायत की थी। आयोग के निर्देश पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस की इस कार्रवाई से ऑर्केस्ट्रा संचालकों में हड़कंप मच गया है।


दरअसल, राष्ट्रीय बाल कल्याण आयोग को शिकायत मिली थी कि छपरा में नाबालिग लड़कियों को अगवा कर उनसे ऑर्केस्ट्रा में अश्लील डांस कराया जा रहा है। जिसके बाद राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग की टीम, बाल कल्याण आयोग की टीम, रेस्क्यू फाउंडेशन दिल्ली की टीम छपरा पहुंची और सारण पुलिस के सहयोग से ऑर्केस्ट्रा संचालकों के यहां छापेमारी की। छापेमारी के दौरान 25 नाबालिग लड़कियों को बरामद किया गया। इस मामले में पुलिस ने कई ऑर्केस्ट्रा संचालकों को भी हिरासत में लिया है।


जिन 25 नाबालिक लड़कियों को बरामद किया गया है,उनमें दो पश्चिम बंगाल की वे दो लड़कियां भी शामिल हैं जिनके परिजनों ने राष्ट्रीय बाल आयोग से शिकायत की थी। राष्ट्रीय बाल आयोग के सदस्यों ने लड़कियों के परिजनों को उनकी बरामदगी की जानकारी दे दी है। फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए ऑर्केस्ट्रा संचालकों और मुक्त कराई गई लड़कियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मच गया है।