ब्रेकिंग
Vaishali Express robbery : वैशाली एक्सप्रेस के AC कोच में घुसे 7-8 लोग, महिला को घेरा और 5.10 लाख के गहने ले उड़े; कैसे हुई इतनी बड़ी वारदात?✦Bihar Teacher AI Training: बिहार के शिक्षक अब AI से पढ़ाएंगे, Google से करार; Gemini-NotebookLM की मिलेगी ट्रेनिंग✦Bihar News: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली के बाद भी बिल में माइनस! ऐप में दिख रहे ₹400-500, जानिए क्या है मामला✦Bihar News : बिहार में अब 30 दिन में पास होगा मकान का नक्शा, देरी हुई तो अपने आप मिल जाएगी मंजूरी! छोटे प्लॉट वालों को भी बड़ी राहत✦WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦ Vaishali Express robbery : वैशाली एक्सप्रेस के AC कोच में घुसे 7-8 लोग, महिला को घेरा और 5.10 लाख के गहने ले उड़े; कैसे हुई इतनी बड़ी वारदात?✦Bihar Teacher AI Training: बिहार के शिक्षक अब AI से पढ़ाएंगे, Google से करार; Gemini-NotebookLM की मिलेगी ट्रेनिंग✦Bihar News: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली के बाद भी बिल में माइनस! ऐप में दिख रहे ₹400-500, जानिए क्या है मामला✦Bihar News : बिहार में अब 30 दिन में पास होगा मकान का नक्शा, देरी हुई तो अपने आप मिल जाएगी मंजूरी! छोटे प्लॉट वालों को भी बड़ी राहत✦WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर

यूपी-बिहार बोर्डर पर तस्करी का नया खेल: गाड़ी पर भगवा झंडे, कांवड़ियों के वेष में शराब तस्कर; 8 गिरफ्तार

Bihar Crime News: सारण के मांझी में पुलिस ने कांवड़ियों के वाहन का रूप देकर शराब तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। भगवा झंडे लगी स्कॉर्पियो और पिकअप से 276 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई।

Bihar Crime News
शराब तस्करी का नया खेल
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: सारण के मांझी में पुलिस ने कांवड़ यात्रा की आड़ में शराब तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो वाहनों से 276 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान दोनों वाहन चालकों समेत कुल आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।



पुलिस के मुताबिक, तस्करों ने जांच से बचने के लिए दोनों वाहनों को कांवड़ियों के वाहन जैसा रूप दे रखा था। वाहनों पर भगवा झंडे लगाए गए थे, ताकि पुलिस को शक न हो। इसी पहचान की आड़ में शराब की खेप उत्तर प्रदेश से बिहार लाने की तैयारी थी।



मांझी थानाध्यक्ष बिनोद कुमार को सूचना मिली थी कि कुछ लोग कांवड़ियों के रूप में शराब की खेप बिहार ला रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने यूपी-बिहार मुख्य मार्ग पर वाहनों की जांच शुरू कर दी।



इसी दौरान भगवा झंडे लगी एक स्कॉर्पियो और एक पिकअप वाहन पुलिस के रडार पर आए। पुलिस ने दोनों वाहनों को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहनों के अंदर शराब की बड़ी खेप बरामद हुई। इसके बाद दोनों वाहनों में सवार लोगों को हिरासत में ले लिया गया।



पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि शराब की खेप को समस्तीपुर में अनलोड करने की योजना थी। तस्करों ने पुलिस की नजर से बचने के लिए वाहनों को भगवा झंडों से सजाकर कांवड़ियों के वाहन जैसा बनाया था। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। बरामद शराब की कुल मात्रा 276 लीटर बताई गई है।



गिरफ्तार आठ आरोपितों से पुलिस पूछताछ कर रही है। जांच का उद्देश्य यह पता लगाना है कि शराब की खेप किसने भेजी थी और समस्तीपुर में इसे किसके हवाले किया जाना था। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है। संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ और जांच के आधार पर मामले में आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता