ब्रेकिंग
बिहार में सोन नदी का जलस्तर बढ़ा, इंद्रपुरी बराज के 25 गेट खोले गए; 24 घंटे हो रही निगरानीझारखंड में भीषण सड़क हादसा, ऑटो और कंटेनर की आमने-सामने टक्कर में 7 लोगों की मौतशिक्षक के पास नकली नोटों का बड़ा भंडार, औरंगाबाद में लाखों के जाली नोट बरामद; दो गिरफ्तारबांकीपुर जीत के बाद जन सुराज का जोश हाई, फिर से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर; MLC और पंचायत चुनाव पर फोकसNSMCH में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, सुरक्षा कर्मियों को किया गया सम्मानित; छात्र-छात्राओं ने बांधा समांबिहार में सोन नदी का जलस्तर बढ़ा, इंद्रपुरी बराज के 25 गेट खोले गए; 24 घंटे हो रही निगरानीझारखंड में भीषण सड़क हादसा, ऑटो और कंटेनर की आमने-सामने टक्कर में 7 लोगों की मौतशिक्षक के पास नकली नोटों का बड़ा भंडार, औरंगाबाद में लाखों के जाली नोट बरामद; दो गिरफ्तारबांकीपुर जीत के बाद जन सुराज का जोश हाई, फिर से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर; MLC और पंचायत चुनाव पर फोकसNSMCH में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, सुरक्षा कर्मियों को किया गया सम्मानित; छात्र-छात्राओं ने बांधा समां

शराबबंदी वाले बिहार में शराब की लूट, सब्जियों में छिपाकर की जा रही थी शराब की तस्करी, वाहन पलटने के बाद मची लूट

JAMUI: बिहार में 7 साल से पूर्ण शराबबंदी है। शराब पीने और बेचने की सख्त मनाही है। इसके बावजूद ना तो शराब पीने वाले सुधर रहे हैं और ना ही इसे बेचने वाले अपनी आदतों से बाज आ रहे है।

शराबबंदी वाले बिहार में शराब की लूट, सब्जियों में छिपाकर की जा रही थी शराब की तस्करी, वाहन पलटने के बाद मची लूट
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAMUI: बिहार में 7 साल से पूर्ण शराबबंदी है। शराब पीने और बेचने की सख्त मनाही है। इसके बावजूद ना तो शराब पीने वाले सुधर रहे हैं और ना ही इसे बेचने वाले अपनी आदतों से बाज आ रहे है। शराब के धंधेबाज तो तस्करी के नए-नए तरीके इजात कर रहे हैं। इस बार धंधेबाज सब्जियों में छिपाकर विदेशी शराब की खेप तस्कर ले जा रहे थे। तभी अचानक अनियंत्रित वाहन खेत में पलट गयी। जिसके बाद ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों की नजर जब सब्जी के बीच छिपाकर रखे शराब पर गई तो लूट मच गयी। लोग शराब की बोलते लूटकर भागने लगे। 


मामला जमुई के सोनो थाना क्षेत्र के औरैया बुझायत मार्ग की है जहां भारी मात्रा में विदेशी शराब की बोतलें लावारिस हालत में पड़ी थी। लोगों को जब इस बात की जानकारी मिली तब उसे लूटकर लोग भागने लगे। पुलिस को जब इस बात की सूचना मिली तब मौके पर पहुंचकर शेष बची 193 लीटर शराब को पुलिस ने जब्त कर लिया और उसे थाने लेकर पहुंची। 


बताया जाता है कि एनएच-333 पर जब पुलिस गश्ती कर रही थी। तभी उधर से एक सब्जी लदा अज्ञात वाहन गुजर रहा था। इसी वाहन में सब्जियों के नीचे छिपाकर शराब की तस्करी की जा रही थी। पुलिस की डर से ड्राइवर अपनी गाड़ी को लेकर औरैया बुझायत मार्ग की ओर चला गया। इसी दौरान अनियंत्रित होकर वाहन पलट गयी जिसके बाद औरैया पुल के पास सुनसान स्थान पर सब्जियों सहित शराब की पेटियां फेंककर तस्कर फरार हो गया। 


जिसके बाद शनिवार की सुबह औरैया पुल के पास बड़ी मात्रा में विदेशी शराब के फेंके होने की सूचना ग्रामीणों को मिली। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। सभी जैसे तैसे शराब की बोतल लेकर भागने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शराब की बोतलों को इकट्ठा किया और शेष बची 193 लीटर शराब को जब्त कर थाने ले गई।


रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता