ब्रेकिंग
Bihar Education News : शिक्षा विभाग में 34 करोड़ का घोटाला, CK अनिल ने पकड़ा बड़ा खेल; सभी DEO से मांगा गया स्पष्टीकरण ...✦Bihar Police News : पटना एनकाउंटर के बाद बवाल! भीड़ को काबू करने पहुंचे ASP भी घायल, अस्पताल में पथराव और लाठीचार्ज ...✦Nitish Kumar : नीतीश कुमार भले ही मुख्यमंत्री नहीं हों पर एक्टिव हैं, गृह जिले की सड़क परियोजना का किया निरीक्षण, RCD सचिव से पूछा.....✦BIHAR NEWS : विधान परिषद में गजब का खेल, एक ही विज्ञापन से 64 की बहाली पर निशाना सिर्फ सात निजी सचिवों पर, बर्खास्त किया नहीं और दफ्तर में घुसने पर लगा दी पाबंदी...✦Bihar Liquor Ban : बिहार में शराबबंदी का ऐसा असर! तस्करों ने कंटेनर के नीचे बना दिया तहखाना, 180 पेटी विदेशी शराब के साथ चालक गिरफ्तार✦Bihar Education News : शिक्षा विभाग में 34 करोड़ का घोटाला, CK अनिल ने पकड़ा बड़ा खेल; सभी DEO से मांगा गया स्पष्टीकरण ...✦Bihar Police News : पटना एनकाउंटर के बाद बवाल! भीड़ को काबू करने पहुंचे ASP भी घायल, अस्पताल में पथराव और लाठीचार्ज ...✦Nitish Kumar : नीतीश कुमार भले ही मुख्यमंत्री नहीं हों पर एक्टिव हैं, गृह जिले की सड़क परियोजना का किया निरीक्षण, RCD सचिव से पूछा.....✦BIHAR NEWS : विधान परिषद में गजब का खेल, एक ही विज्ञापन से 64 की बहाली पर निशाना सिर्फ सात निजी सचिवों पर, बर्खास्त किया नहीं और दफ्तर में घुसने पर लगा दी पाबंदी...✦Bihar Liquor Ban : बिहार में शराबबंदी का ऐसा असर! तस्करों ने कंटेनर के नीचे बना दिया तहखाना, 180 पेटी विदेशी शराब के साथ चालक गिरफ्तार

शराबबंदी वाले बिहार में शराब की बड़ी खेप बरामद, झाड़ी में छिपाकर रखा गया था 26 कार्टन विदेशी वाइन

SAHARSA: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है। शराबबंदी वाले बिहार में एक बार फिर शराब की बड़ी खेप सहरसा में जब्त की गयी है। हालांकि शराब तस्कर मौके से फरार हो गये। पुलिस ने झाड़ी में छिपाक

शराबबंदी वाले बिहार में शराब की बड़ी खेप बरामद, झाड़ी में छिपाकर रखा गया था 26 कार्टन विदेशी वाइन
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है। शराबबंदी वाले बिहार में एक बार फिर शराब की बड़ी खेप सहरसा में जब्त की गयी है। हालांकि शराब तस्कर मौके से फरार हो गये। पुलिस ने झाड़ी में छिपाकर रखे गये 26 कार्टन विदेशी शराब को बरामद किया है। 


सहरसा सदर थानाध्यक्ष को इस बात की गुप्त सूचना मिली थी। जिसके आधार पर हकपाड़ा रेलवे लाइन पटरी के पास छापेमारी की गयी। इस दौरान झाड़ी से 24 कार्टन बंद और दो कार्टन खुला अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया। वहीं पुलिस को देखते ही शराब के धंधेबाज अंधेरे का फायदा उठाते हुए भागने में सफल रहे। 


सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि हकपाड़ा रेल पटरी के निकट झाड़ी में छिपाकर सुखासन गांव, वार्ड नंबर - 2 निवासी शंभू यादव के पुत्र बाबू कुमार उर्फ बाबू कुमार यादव अवैध अंग्रेजी शराब का बिक्री कर रहे हैं। सूचना के बाद एसआई महेश कुमार, अंजली भारती और बजरंगी कुमार के नेतृत्व में सहस्त्र बल की टीम का गठन किया गया। जिसके बाद छापेमारी की गई। छापेमारी में झाड़ी में छिपा कर रखे 24 कार्टन बंद और दो कार्टन खुले में रखे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। वही कारोबारी बाबू कुमार उर्फ बाबू कुमार यादव अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल हो गया।


जब्त शराब में 750 एमएल के 15 कार्टन कुल वजन 135 लीटर , 375 एमएल के 4 कार्टून वजन 36 लीटर और 180 एमएल के 5 कार्टन कुल वजन 43.2 लीटर बरामद हुआ। वहीं खुले कार्टन में से 180 एमएल के 30 बोतल वजन 5.4 लीटर और 375 एमएल के 15 बोतल जिसकी कुल वजन 5.625 लीटर बरामद की गई। इस प्रकार कुल 225.225 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुआ। फरार कारोबारी पर मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता