ब्रेकिंग
Mokama Politics : ‘सत्ता के साथ सम्मान, सवाल उठाओ तो कानून का ज्ञान!’ अनंत सिंह के बेटे की एक पोस्ट ने मोकामा में मचाई खलबली, क्या अब पिता की सियासत संभालने की तैयारी?✦Census 2027 : जाति, आधार, मोबाइल और बैंक खाते तक... 2027 की जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल, जानिए पूरी डिटेल✦ Bihar Teacher : किस शिक्षक ने कितने बजे लगाई हाजिरी? अब खुलेगा पूरा रिकॉर्ड, MOD वालों पर भी विभाग की नजर✦Railway Pass Rules: रेलवे पास वालों की बल्ले-बल्ले! राजधानी-दुरंतो में भी ऊंची क्लास में सफर, जानें नियम✦Bihar News: बिहार सिपाही भर्ती पेपरलीक केस में ED का शिकंजा! आरोपी की 2 करोड़ की संपत्ति जब्त, जानिए पूरा मामला✦Mokama Politics : ‘सत्ता के साथ सम्मान, सवाल उठाओ तो कानून का ज्ञान!’ अनंत सिंह के बेटे की एक पोस्ट ने मोकामा में मचाई खलबली, क्या अब पिता की सियासत संभालने की तैयारी?✦Census 2027 : जाति, आधार, मोबाइल और बैंक खाते तक... 2027 की जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल, जानिए पूरी डिटेल✦ Bihar Teacher : किस शिक्षक ने कितने बजे लगाई हाजिरी? अब खुलेगा पूरा रिकॉर्ड, MOD वालों पर भी विभाग की नजर✦Railway Pass Rules: रेलवे पास वालों की बल्ले-बल्ले! राजधानी-दुरंतो में भी ऊंची क्लास में सफर, जानें नियम✦Bihar News: बिहार सिपाही भर्ती पेपरलीक केस में ED का शिकंजा! आरोपी की 2 करोड़ की संपत्ति जब्त, जानिए पूरा मामला

शराबवाली हसीना गिरफ्तार, कस्टमर का कॉल आते ही स्कूटी में दारू रख होम डिलीवरी के लिए निकल जाती थी

EAST CHAMPARAN: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है इसके बावजूद लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। शराब पीने और बेचने के दौरान लोग पकड़े भी जा रहे हैं। अब तक आपने किसी पुरुष को शरा

शराबवाली हसीना गिरफ्तार, कस्टमर का कॉल आते ही स्कूटी में दारू रख होम डिलीवरी के लिए निकल जाती थी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

EAST CHAMPARAN: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है इसके बावजूद लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। शराब पीने और बेचने के दौरान लोग पकड़े भी जा रहे हैं। अब तक आपने किसी पुरुष को शराब की डिलीवरी करते सुना होगा लेकिन बेतिया में यह काम लड़की कर रही है। इस बात का खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने स्कूटी से शराब की होम डिलीवरी करने वाली लड़की को पकड़ा। 


गिरफ्तार शराब तस्कर रानी देवी को लोग शराबवाली हसीना कहकर बुलाते हैं। शराब की डिलीवरी करने वाली लड़की की उम्र 25 साल है जो साहेबगंज की रहने वाली है। वह पूर्वी चंपारण और मुजफ्फरपुर तक शराब की डिलीवरी अपनी स्कूटी से करती थी। लंबे समय से पुलिस को रानी की तलाश थी। पुलिस को यह सूचना मिली थी कि रानी शराब की डिलीवरी करने जा रही है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शराबवाली हसीना को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। 


रानी शराब की डिलीवरी कहां और किसे करती थी इस बात पता लगाने में पुलिस जुटी है। रानी से शराब लेने वाले कस्टमर की पहचान की जा रही है। उन सभी पर भी पुलिस जल्द कार्रवाई करेगी। शराब पीने वाले लोग उसे शराबवाली हसीना के नाम से जानते थे। जब कि उन्हें शराब की जरूरत होती वो शराबवाली हसीना रानी को फोन किया करते और रानी ऑर्डर के तुरंत बाद अपनी एक्टिवा स्कूटी में शराब रखकर डिलीवरी के लिए पहुंच जाती थी। रानी ऊंचे दामों पर शराब बेचा करती थी। पुलिस उसकी गिरफ्तारी में जुटी हुई थी और आखिरकार सफलता मिल ही गयी। पुलिस ने स्कूटी को जब्त कर लिया है वही 50 लीटर शराब भी रानी के पास से बरामद किया है।    

टैग्स