ब्रेकिंग
Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...✦Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...

शराब नहीं पीने की शपथ लेने वाला मुखिया गिरफ्तार, कहा- पार्टी में गये थे कोल्ड ड्रिंक्स में मिला दिया

MUZAFFARPUR: एक ओर जहां सरकार शराबबंदी कानून को और कड़ाई से लागू करने की बात करती है वही दूसरी ओर जनप्रतिनिधि इस कानून की खुद धज्जियां उड़ाते नजर आते हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपु

शराब नहीं पीने की शपथ लेने वाला मुखिया गिरफ्तार, कहा- पार्टी में गये थे कोल्ड ड्रिंक्स में मिला दिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

MUZAFFARPUR: एक ओर जहां सरकार शराबबंदी कानून को और कड़ाई से लागू करने की बात करती है वही दूसरी ओर जनप्रतिनिधि इस कानून की खुद धज्जियां उड़ाते नजर आते हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर और कटिहार से सामने आया है। जहां जनप्रतिनिधी ही शराबबंदी कानून का मजाक उड़ा रहे हैं। मुजफ्फरपुर में शराब पीकर हंगामा करने वाले मुखिया को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुखिया की बात सुनेंगे तो आप भी हैरान रह जाएंगे। मुखिया ने कहा कि हम पार्टी में गये हुए थे किसी ने कोल्ड ड्रिंक्स में शराब मिलाकर पिला दिया जिससे नशा चढ़ गया। 


बात पहले मुजफ्फरपुर की करते है जहां एक मुखिया को शराब पीकर हंगामा करते गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान मुखिया जी की बात सुनकर लोग भी हैरान रह गये। मुखिया ने कहा कि शराब नहीं पीने की शपथ हमने ली है। पार्टी में गये हुए थे तब किसी ने कोल्ड ड्रिंक्स में शराब मिलाकर पीला दिया है। हम खुद अपनी मर्जी से नहीं पीये हैं। मोतीपुर थाना के बरियार पूर्वी पंचायत के मुखिया कृष्ण कुमार निषाद शराब पीकर हंगामा कर रहे थे तभी किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मुखिया को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जब ब्रेथ एनालाइजर जांच करायी तब उसमें मुखिया जी के शराब पीने की बात सामने आई। फिलहाल मुखिया को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। इस बात की भी चर्चा है कि शराब के नशे में पकड़े गए मुखिया की सदस्यता रद्द हो सकती है। क्योंकि पुलिस की रिपोर्ट पंचायती राज विभाग को भेजी जाएगी। इसी के आधार पर मुखिया की सदस्यता को रद्द किया जा सकता है और चार्जशीट भी दायर किया जा सकता है।


अब बात कटिहार की करते है जहां 20 लीटर देशी शराब के साथ वार्ड सदस्य को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पंचायत चुनाव के समापन के बाद नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शराब नहीं पीने और ना इसे बेचने का शपथ दिलाया गया था। लेकिन दिलाए गए शपथ को ताख पर रखकर जनप्रतिनिधि शराब पी रहे है तो कुछ शराब बेचने का काम कर रहे हैं। कदवा पुलिस ने प्रखंड के धपरसिया पंचायत के वार्ड संख्या 4 के नवनिर्वाचित वार्ड सदस्य धीरेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है। उनके घर से 20 लीटर देसी शराब बरामद किया गया है। बताया जाता है कि वार्ड सदस्य द्वारा शराब बेचे जाने की गुप्त सूचना कदवा पुलिस को मिली थी। इस बात की जानकारी मिलते हीं कदवा पुलिस ने उनके घर मे छापेमारी की और वहां से 20 लीटर देसी शराब बरामद किया। वही शराब बनाने की सामग्री भी बरामद की गयी है। जिसे पुलिस ने नष्ट किया है। कदवा थानाध्यक्ष रंजय कुमार सिंह ने बताया कि इस बात की गुप्त सूचना मिली थी कि धपरसिया पंचायत के वार्ड संख्या चार के वार्ड सदस्य द्वारा शराब बेचा जाता है वहीं जब सूचना मिलने पर छापेमारी की गयी तो उनके घर के शराब बनाने के सामान के साथ 20 लीटर देसी शराब बरामद हुआ वहीं शराब बनाने की सामग्री को वहीं नष्ट कर दिया गया और 20 लीटर देशी शराब के साथ वार्ड सदस्य धीरेंद्र कुमार राय को शराब के साथ गिरफ्तार कर लिए गया। वार्ड सदस्य को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।