ब्रेकिंग
Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar News: JDU की समीक्षा बैठक में खुल गई अंदरूनी राजनीति की पोल! ललन सिंह पर शिकायत, BJP के सहयोग को बताया दिखावा✦Dhanteras 2026: आज शाम इतने बजे से शुरू होगा पूजा का शुभ समय, खरीदारी से पहले देख लें पूरी जानकारी✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar News: JDU की समीक्षा बैठक में खुल गई अंदरूनी राजनीति की पोल! ललन सिंह पर शिकायत, BJP के सहयोग को बताया दिखावा✦Dhanteras 2026: आज शाम इतने बजे से शुरू होगा पूजा का शुभ समय, खरीदारी से पहले देख लें पूरी जानकारी

शराब के नाम पर नीतीश सरकार की हैवानियत देखिये: 3 मासूम बच्चों के साथ महिला को उठाया, जेल भेजने की तैयारी

SHEKHPURA: बिहार में शराब के नाम पर सरकार की हैवानियत का रोज नया कारनामा सामने आ रहा है. बिहार के शेखपुरा में पुलिस तीन मासूम बच्चों के साथ महिला को उठाकर ले आयी है. पुलिस महिला को

शराब के नाम पर नीतीश सरकार की हैवानियत देखिये: 3 मासूम बच्चों के साथ महिला को उठाया, जेल भेजने की तैयारी
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

SHEKHPURA: बिहार में शराब के नाम पर सरकार की हैवानियत का रोज नया कारनामा सामने आ रहा है. बिहार के शेखपुरा में पुलिस तीन मासूम बच्चों के साथ महिला को उठाकर ले आयी है. पुलिस महिला को जेल भेज रही है. आरोप ये है कि महिला के घर में अवैध शराब मिला था. उस घर में कई और लोग रहते हैं जो पुलिस के आने से पहले भाग निकले. नीतीश कुमार की पुलिस घर में मासूम बच्चों के साथ मौजूद महिला को उसके बच्चों के साथ ही गिरफ्तार कर ले आयी. बता दें कि महिला के तीन बच्चों की उम्र 2 से 6 साल के बीच है.


मामला शेखपुरा शहर के वाजिदपुर इलाके का है. उत्पाद विभाग की पुलिस कह रही है कि उसने वाजिदपुर में छापेमारी कर अवैध चुलाई शराब बरामद किया है. घर में मौजूद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है. उत्पाद विभाग के मुताबिक  महिला ही शराब का कारोबार करती थी. लिहाजा उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. 


संगीता नाम की महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है. बुधवार को गिरफ्तार महिला को अदालत के समक्ष पेश करने के पहले कोरोना जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया. महिला के साथ तीन मासूम बच्चे भी थे. महिला के बच्चों की उम्र दो से छह साल के बीच है. क्या पुलिस संगीता के साथ साथ उसके तीनों मासूम बच्चों को भी जेल भेजेगी. ये अदालत पर निर्भर करता है.


भाग निकले सास और देवर

महिला संगीता ने बताया कि उसका पति शिवम चौधरी बाहर रह कर कमाता है. वह शेखपुरा के वाजिदपुर में अपने ससुराल में रहती है. उस घर में संगीता की सास और देवर भी रहते हैं, जो ताड़ी बेचने का धंधा करते हैं. महिला ने बताया वह अपने सास और देवर के साथ नहीं रहती, उसका चूल्हा-चौका भी अलग है. लेकिन गरीब आदमी दूसरा घऱ नहीं बना सकता इसलिए उसी घर में सास और देवर भी दूसरे कमरों में रहते हैं. सास और देवर ताड़ी बेचने का काम करते हैं.


उत्पाद विभाग की पुलिस ने मंगलवार की रात घर में छापेमारी की. पुलिस को आते देख सास औऱ देवर भाग निकले. वह अपने बच्चों के साथ दूसरे कमरे में बैठी रही. तभी पुलिस आय़ी और उसे गिरफ्तार कर लिया. उसके साथ साथ बच्चों को भी उत्पाद थाने में ले जाया गया. संगीता कह रही थी कि पूरा इलाका जानता है कि उसका ताड़ी या शराब बेचने से कोई वास्ता नहीं है. उसका पति बाहर कमाकर पैसा भेजता है और उसी से परिवार चलता है लेकिन पुलिस उसे ही गिरफ्तार कर ले आयी.


इस संबंध में मीडिया ने उत्पाद थाना के प्रभारी से फोन पर संपर्क किया तो उन्होंने काल ही रिसीव नहीं किया. कई दफे कॉल करने पर भी उत्पाद थानेदार ने कोई जवाब नहीं दिया.