ब्रेकिंग
अररिया सिविल कोर्ट को 10 सितंबर से पहले आतंकी हमले की धमकी, ई-मेल मिलने के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा प्रशांत किशोर के अभिनंदन समारोह में बिजली गुल: अंधेरे में पॉकेटमारों ने किया हाथ साफ, आधा भाषण देकर पटना रवाना हुए PKविजिलेंस ने भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता को 1 लाख रुपये घूस लेते किया गिरफ्तार, ठेकेदार से 3 लाख की मांगी थी रिश्वत, गिरफ्तारी के बाद पटना आवास पर छापाBuxar Crime: 12 नाबालिग छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाले सस्पेंड दोनों शिक्षकों की अब जाएगी नौकरी, शिक्षा मंत्री ने गिरफ्तारी के दिये निर्देश‘वोडाफोन के पग कुत्ते की तरह पीछे-पीछे नहीं चल सकती पत्नी’, मद्रास हाईकोर्ट ने तलाक पर लगाई मुहरअररिया सिविल कोर्ट को 10 सितंबर से पहले आतंकी हमले की धमकी, ई-मेल मिलने के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा प्रशांत किशोर के अभिनंदन समारोह में बिजली गुल: अंधेरे में पॉकेटमारों ने किया हाथ साफ, आधा भाषण देकर पटना रवाना हुए PKविजिलेंस ने भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता को 1 लाख रुपये घूस लेते किया गिरफ्तार, ठेकेदार से 3 लाख की मांगी थी रिश्वत, गिरफ्तारी के बाद पटना आवास पर छापाBuxar Crime: 12 नाबालिग छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाले सस्पेंड दोनों शिक्षकों की अब जाएगी नौकरी, शिक्षा मंत्री ने गिरफ्तारी के दिये निर्देश‘वोडाफोन के पग कुत्ते की तरह पीछे-पीछे नहीं चल सकती पत्नी’, मद्रास हाईकोर्ट ने तलाक पर लगाई मुहर

शराब के नाम पर नीतीश की पुलिस की एक और बेरहमी: दारू खोजने घर में घुसी, कुछ नहीं मिला तो कर दी पूरे परिवार की बर्बर पिटाई

MUZAFFARPUR: शराब के नाम पर तमाम हदें पार कर रही बिहार की पुलिस की बर्बरता की एक और कहानी सामने आ रही है. मुजफ्फरपुर में पुलिस एक घर में शराब ढ़ूढ़ने घुसी. जब कुछ नहीं मिला तो पूरे

शराब के नाम पर नीतीश की पुलिस की एक और बेरहमी: दारू खोजने घर में घुसी, कुछ नहीं मिला तो कर दी पूरे परिवार की बर्बर पिटाई
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: शराब के नाम पर तमाम हदें पार कर रही बिहार की पुलिस की बर्बरता की एक और कहानी सामने आ रही है. मुजफ्फरपुर में पुलिस एक घर में शराब ढ़ूढ़ने घुसी. जब कुछ नहीं मिला तो पूरे परिवार की बर्बर तरीके से पिटाई किया. पुलिसिया बर्बरता का ये वीडियो सोशल मीडिय़ा पर वायरल हो गया है. हद देखिये, घर से कुछ नहीं मिलने के बाद भी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. पुलिस कह रही है कि शराब को शौचालय की टंकी में बहा दिया गया था।


मुजफ्फरपुर के साहेबगंज की घटना

सोशल मीडिया पर बिहार पुलिस के कारनामे का जो वीडियो वायरल है वह मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज का बताया जा रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि पुलिस घर की महिलाओं और पुरुषों की पिटाई कर रही है. पुलिस का एक दारोगा मोबाइल छीनने की भी कोशिश कर रहा है, जिस मोबाइल से उसकी हरकतों का वीडियो बनाया जा रहा था।


घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार देर रात मुजफ्फरपुर की साहेबगंज थाना पुलिस गुलाबपट्टी गांव में छापेमारी करने पहुंची थी. पुलिस की टीम एक घर में घुस गयी. लोगों ने पुलिस से घर में घुसने का कारण पूछा तो बताया गया कि वहां देशी शराब की खरीद बिक्री होती है. पुलिसकर्मियों ने पूरे घर को छान मारा लेकिन एक बूंद शराब नहीं मिली. इसके बाद घर के लोगों ने नाराज होकर हंगामा करना शुरू कर दिया। 


पहले पिटाई की फिर केस किया

घर के लोगों ने जब पुलिस का विरोध किया तो गुस्साए पुलिसकर्मियों ने मारपीट शुरू कर दिया. वहीं, घर का एक युवक ने पूरे मामले का वीडियो बनाता रहा. वीडियो में साफ दिख रहा है कि पुलिस का एक दरोगा मोबाइल छीनने की भी कोशिश कर रहा है. वह सबूत मिटाना चाह रहा था. पुलिस ने जिस घर में इस घटना को अंजाम दिया उसके गृहस्वामी भगवान महतो और उनके परिजनों ने बताया कि पुलिस ने बर्बरता की तमाम सीमा पार कर दिया. एक तो घर में रात में घुसकर हर कोने की तलाशी ली गयी फिर सारे परिवार की पिटाई की गयी।


वीडियो वायरल होने के बाद साहेबगंज पुलिस ने घर के लोगों को सबक सिखाने का पक्का इंतजाम भी कर दिया है. साहेबगंज पुलिस ने मीडिया को बताया कि देसी शराब की खरीद बिक्री की सूचना पर छापेमारी की गयी थी. लेकिन तस्करों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया. पुलिस ने शराब बरामद भी कर लिया था लेकिन बरामद शराब को पुलिस के हाथ से छीनकर शौचालय की टंकी में बहा दिया गया. साहेबगंज पुलिस ने घर के लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है।