ब्रेकिंग
बिहार के कोचिंग संस्थानों पर हाई कोर्ट में PIL दायर, मानकों के उल्लंघन की जांच की मांगशिक्षा विभाग में DPO प्रतिनियुक्ति का बड़ा खेल ! सारण ही नहीं मोतिहारी डीपीओ भी 4 सालों से हैं 'डेपूटेशन' पर, तबादला के बाद फिर से पूर्वी चंपारण में करा ली थी वापसी, खुलासे के बाद उठे गंभीर सवाल ‘अगर कोई हम पर रिवॉल्वर तानता है तो उसे कैसे छोड़ा जा सकता है’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर फिर बोले जीतन राम मांझीभरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, 17 जुलाई को जंतर-मंतर पर धरना, जांच पर उठे सवालAadhaar यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव: mAadhaar ऐप बंद, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानें.. नए फीचर्सबिहार के कोचिंग संस्थानों पर हाई कोर्ट में PIL दायर, मानकों के उल्लंघन की जांच की मांगशिक्षा विभाग में DPO प्रतिनियुक्ति का बड़ा खेल ! सारण ही नहीं मोतिहारी डीपीओ भी 4 सालों से हैं 'डेपूटेशन' पर, तबादला के बाद फिर से पूर्वी चंपारण में करा ली थी वापसी, खुलासे के बाद उठे गंभीर सवाल ‘अगर कोई हम पर रिवॉल्वर तानता है तो उसे कैसे छोड़ा जा सकता है’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर फिर बोले जीतन राम मांझीभरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, 17 जुलाई को जंतर-मंतर पर धरना, जांच पर उठे सवालAadhaar यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव: mAadhaar ऐप बंद, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानें.. नए फीचर्स

Sanjeev Mukhiya Arrest: NEET पेपर लीक कांड का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया अरेस्ट, बिहार STF ने पटना से दबोचा

Sanjeev Mukhiya Arrest: देश के चर्चित नीट पेपर लीक कांड का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ ही गया. बिहार की पुलिस जिसे गिरफ्तार करने के लिए खाक छान रही थी, वह सरकार की नाक के नीचे पटना में बैठा था.

Sanjeev Mukhiya Arrest
गिरफ्त में शातिर
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Sanjeev Mukhiya Arrest: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां बिहार एसटीएफ और पटना पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। देश के चर्चित नीट पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड को एसटीएफ की टीम ने पटना से गिरफ्तार कर लिया है। हाल ही में सरकार ने संजीव मुखिया के ऊपर इनाम घोषित किया था।


दरअसल, देश के चर्चित नीट यूजी पेपर लीक समेत बिहार में कई परीक्षाओं का पेपर लीक कराने वाला संजीव मुखिया पुलिस की गिरफ्त से लगातार बाहर था। संजीव मुखिया की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार हाथ पैर मार रही है लेकिन कोई खास फायदा होता नहीं दिख रहा था। लगातार कोशिश के बावजूद पुलिस के पास उसका कोई इनपुट नहीं था।


जिसके बाद पुलिस ने संजिव मुखिया पर इनाम का घोषित करने के लिए सरकार से अनुसंशा की। जिसके बाद पुलिस मुख्यालय ने संजीव मुखिया समेत तीन आरोपियों के ऊपर इनाम की घोषणा किया। बिहार पुलिस मुख्यालय ने नीट पेपर लीक कांड के मुख्य आरोपी संजीव मुखिया पर भारी भरकम पुरस्कार राशि की घोषणा कर दी थी। सरकार ने संजीव मुखिया पर तीन लाख रुपए का इनाम घोषित किया था।


पुलिस संजीव मुखिया को लगातार तलाश रही थी। इसी बीच बिहार एसटीएफ को इनपुट मिला कि जिस संजीव मुखिया की तलाश में पुलिस खाक छान रही है वह पटना में छिपा बैठा है। इसके बाद एसटीएफ की टीम ने जाल बिछाया और पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड को धर दबोचा। फिलहाल पुलिस संजीव मुखिया से पूछताछ कर रही है और उसे कोर्ट के समक्ष पेश करेगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता