ब्रेकिंग
डेहरी EO विमल कुमार हत्याकांड: ड्राइवर की गिरफ्तारी के बाद पत्नी के आरोपों पर गरमाई राजनीति, तेजस्वी ने सरकार से पूछा..क्या सोनू सिंह का एनकाउंटर होगा?भगवा वस्त्र पहनकर चोरी की एक्टिंग करने के विरोध में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका गया, हंगामा और धक्का-मुक्कीखगड़िया में बुजुर्ग महिला की संदिग्ध मौत, घर से अधजला शव बरामद; दो बेटों ने एक-दूसरे पर लगाया हत्या का आरोपड्राइवर ने की मालिक की हत्या: डेहरी EO विमल कुमार हत्याकांड के विरोध में पटना में अधिकारियों का प्रदर्शन, सरकार से सुरक्षा की मांग VTR में बाघ का आतंक: 48 घंटे में दो लोगों की मौत से दहशत, खेतों में जाने से भी डर रहे ग्रामीणडेहरी EO विमल कुमार हत्याकांड: ड्राइवर की गिरफ्तारी के बाद पत्नी के आरोपों पर गरमाई राजनीति, तेजस्वी ने सरकार से पूछा..क्या सोनू सिंह का एनकाउंटर होगा?भगवा वस्त्र पहनकर चोरी की एक्टिंग करने के विरोध में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका गया, हंगामा और धक्का-मुक्कीखगड़िया में बुजुर्ग महिला की संदिग्ध मौत, घर से अधजला शव बरामद; दो बेटों ने एक-दूसरे पर लगाया हत्या का आरोपड्राइवर ने की मालिक की हत्या: डेहरी EO विमल कुमार हत्याकांड के विरोध में पटना में अधिकारियों का प्रदर्शन, सरकार से सुरक्षा की मांग VTR में बाघ का आतंक: 48 घंटे में दो लोगों की मौत से दहशत, खेतों में जाने से भी डर रहे ग्रामीण

समस्तीपुर में अपराधियों का तांडव, मंदिर में प्रसाद वितरण के दौरान व्यवसायी को मारी गोली, हालत नाजुक

SAMASTIPUR: समस्तीपुर में अपराधी बेखौफ हो गये है। अपराधियों ने गोविंद मार्केट के मालिक गोपाल प्रसाद को गोली मारी है। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया

समस्तीपुर में अपराधियों का तांडव, मंदिर में प्रसाद वितरण के दौरान व्यवसायी को मारी गोली, हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAMASTIPUR: समस्तीपुर में अपराधी बेखौफ हो गये है। अपराधियों ने गोविंद मार्केट के मालिक गोपाल प्रसाद को गोली मारी है। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज जारी है। बताया जाता है कि खाटू श्याम बिहारी मंदिर परिसर रविवार की देर शाम गोलियों की तड़तराहत से गूंज उठा।


 मंदिर परिसर में ही भंडारे के प्रसाद वितरण  के दौरान व्यवसायी को गोली मारी गयी। घटना के वक्त गोपाल प्रसाद मंदिर में प्रसाद का वितरण कर रहे थे। उन्हें 4 गोली मारी गयी है। आपसी विवाद को लेकर चचेरे भाई विनय प्रसाद पर गोली मारने का आरोप है। काफी समय से दोनों चचेरे भाइयों के बीच सम्पत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। 


गोलीबारी से पूरे मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गयी। मौके से हथियार के साथ आरोपी को  गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना नगर थाना क्षेत्र के खाटू श्याम बिहारी मंदिर के परिसर में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता