ब्रेकिंग
सहरसा एयरपोर्ट के विकास की राह हुई आसान, AAI ने ₹42.52 करोड़ की निविदा जारी कीअचानक बिहार के नेता बन गए मॉडल, क्यों हो रही इस रेट्रो ट्रेंड की चर्चा?छात्रा से छेड़खानी के आरोप में स्कूल में ग्रामीणों ने किया हंगामा, आरोपी शिक्षक गिरफ्तारजमुई में आर्थिक अपराध मामले का फरार आरोपी रघुनन्दन यादव गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गयाजमशेदपुर की वोटर लिस्ट में मिलें 3 अफगानी नागरिक, पासपोर्ट जांच में खुलासा सहरसा एयरपोर्ट के विकास की राह हुई आसान, AAI ने ₹42.52 करोड़ की निविदा जारी कीअचानक बिहार के नेता बन गए मॉडल, क्यों हो रही इस रेट्रो ट्रेंड की चर्चा?छात्रा से छेड़खानी के आरोप में स्कूल में ग्रामीणों ने किया हंगामा, आरोपी शिक्षक गिरफ्तारजमुई में आर्थिक अपराध मामले का फरार आरोपी रघुनन्दन यादव गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गयाजमशेदपुर की वोटर लिस्ट में मिलें 3 अफगानी नागरिक, पासपोर्ट जांच में खुलासा

समस्तीपुर में व्यवसायी से 10 लाख की लूट, गोली लगने से दुकान का कर्मचारी घायल

SAMASTIPUR: समस्तीपुर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां बेखौफ अपराधियों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। गल्ला व्यवसायी से 10 लाख रुपए लूटकर अपराधी फरार हो गये है। इस घटन

समस्तीपुर में व्यवसायी से 10 लाख की लूट, गोली लगने से दुकान का कर्मचारी घायल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAMASTIPUR: समस्तीपुर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां बेखौफ अपराधियों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। गल्ला व्यवसायी से 10 लाख रुपए लूटकर अपराधी फरार हो गये है। इस घटना से व्यवसायियों में दहशत का माहौल है।


मिली जानकारी के मुताबिक मथुरापुर बाजार समिति में शनिवार की देर शाम बाइक सवार 3 हथियारबंद अपराधियों ने मुकेश केडिया की थोक गल्ला दुकान पर धावा बोला और करीब दस लाख रुपए लूट की वारदात को अंजाम दिया।


दहशत फैलाने के लिए अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग भी की। अपराधियों ने दुकान में घुसकर पिस्टल की नोक पर लूट की घटना को अंजाम दिया। फायरिंग की इस घटना में एक कर्मी को पैर में गोली लगी है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। 


आनन-फानन में घायल कर्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन में जुटी है। मौके पर डीएसपी सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद हैं। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी इसी व्यवसायी के यहां लूट की घटना को अंजाम दिया गया था.