ब्रेकिंग
बिहार पुलिस दारोगा भर्ती पर बड़ा अपडेट, 1799 पदों की PET और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन स्थगित; BPSSC जल्द जारी करेगा नई तारीखगोलीकांड में ‘दाएं या बाएं हाथ’ का क्या है कनेक्शन? CID ने 4 साल बाद फिर तेज की अनुराग पोद्दार केस की जांचबिहार गीत के रचयिता कवि सत्यनारायण का निधन, 92 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस; साहित्य जगत में शोक की लहरराजधानी को जाम से मिलेगी मुक्ति! पटना के करबिगहिया और मीठापुर-महुली ओवरब्रिज पर आवागमन शुरू, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटनदाखिल-खारिज में लापरवाही पर राजस्व अधिकारी पर गिरी गाज... डीएम ने रोका वेतन, जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठितबिहार पुलिस दारोगा भर्ती पर बड़ा अपडेट, 1799 पदों की PET और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन स्थगित; BPSSC जल्द जारी करेगा नई तारीखगोलीकांड में ‘दाएं या बाएं हाथ’ का क्या है कनेक्शन? CID ने 4 साल बाद फिर तेज की अनुराग पोद्दार केस की जांचबिहार गीत के रचयिता कवि सत्यनारायण का निधन, 92 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस; साहित्य जगत में शोक की लहरराजधानी को जाम से मिलेगी मुक्ति! पटना के करबिगहिया और मीठापुर-महुली ओवरब्रिज पर आवागमन शुरू, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटनदाखिल-खारिज में लापरवाही पर राजस्व अधिकारी पर गिरी गाज... डीएम ने रोका वेतन, जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित

समस्तीपुर में साढ़े सात लाख की लूट, बाइक सवार 3 अपराधियों ने CSP संचालक को बनाया निशाना

SAMASTIPUR: बिहार में अपराधी बेखौफ हो गये है शायद यही कारण है कि एक के बाद एक अपराध की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस को चुनौती देने का काम कर रहे हैं। ताजा मामला बिहार क

समस्तीपुर में साढ़े सात लाख की लूट, बाइक सवार 3 अपराधियों ने CSP संचालक को बनाया निशाना
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAMASTIPUR: बिहार में अपराधी बेखौफ हो गये है शायद यही कारण है कि एक के बाद एक अपराध की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस को चुनौती देने का काम कर रहे हैं। ताजा मामला बिहार के समस्तीपुर जिले का है जहां इस बार अपराधियों ने सीएसपी संचालक को अपना शिकार बनाया है। बाइक सवार तीन अपराधियों ने पिस्टल के बल पर सीएसपी संचालक से साढ़े 7 लाख रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गये। 


घटना समस्तीपुर के कल्याणपुर-पूसा मार्ग की है। बताया जाता है कि सीएसपी संचालक बैंक से कैश निकालकर घर लौट रहे थे तभी बैंक से ही तीन बदमाश पीछे पड़ गये और पिस्टल की नोक पर बैग में रखे साढ़े सात लाख रुपये लूटकर मौके से फरार हो गये। 


भागने के दौरान दहशत फैलाने के उद्धेश्य से बदमाशों ने फायरिंग भी की। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। सीएसपी संचालक से पुलिस ने घटना की पूरी जानकारी ली और मौके से खोखा बरामद किया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।