ब्रेकिंग
Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....

घर में घुसकर स्क्रैप कारोबारी समेत पत्नी और बेटी को गोलियों से भूना, सकते में पुलिस

SAMASTIPUR: सूबे में क्राइम कंट्रोल की कवायद कर रही पुलिस को अपराधी लगातार ठेंगा दिखा रहे है. ताजा मामला समस्तीपुर के नगर थाना की है, जहां अपराधियों ने रेलवे के एक स्क्रैप कारोबारी सम

FirstBihar
Admin
2 मिनट
SAMASTIPUR: सूबे में क्राइम कंट्रोल की कवायद कर रही पुलिस को अपराधी लगातार ठेंगा दिखा रहे है. ताजा मामला समस्तीपुर के नगर थाना की है, जहां अपराधियों ने रेलवे के एक स्क्रैप कारोबारी समेत पत्नी और बेटी पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. जिसमें तीनों गंभीर रुप से घायल हो गए. कारोबारी बद्री गोयनका को अपराधियों ने चार गोली मारी तो वहीं उनकी पत्नी सोनम गोयनका को तीन और बेटी अदिति को एक गोली मारी है. घटना गुरुवार की देर रात की है. बताया जाता है कि देर रात कारोबारी के घर दो अपराधी आए और कुछ देर तक कारोबारी से बातचीत की. बातचीत के दौरान ही अपराधियों ने कारोबारी पर फायरिंग कर दी. पति को बचाने के आई पत्नी और बेटी पर भी अपराधियों ने फायरिंग कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी आसानी से मौके से फरार हो गए. फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग निकले और सभी को इलाज के लिए समस्तीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. जहां दोनों पति -पत्नी की हालत नाजुक बनी हुई है. वहीं बेटी की हालत खतरे से बाहर बताई गई है. मामले की जनकारी मिलते ही मौके पर पहुंच पुलिस जांच में जुट गई है. बताया जाता है कि जिस वक्त अपराधी घटना को अंजाम दे रहे थे उस वक्त कुछ ही दूरी पर पुलिस की गस्ती वाहन लगी हुई थी, लेकिन सभी अपराधी भागने में सफल रहे, जिसके बाद से पुलिस के रवैये पर सवालिया निशान लगने शुरू हो गए हैं. समस्तीपुर से रमेश राय की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
3

रिपोर्टर

3

FirstBihar संवाददाता