ब्रेकिंग
इंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेजइंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेज

समस्तीपुर में दो दिन में मिली दो लाश, महिला का अधजला शव मिलने से हड़कंप, रेप के बाद आंख फोड़कर नाबालिग की फेंकी गई थी डेड बॉडी

SAMASTIPUR: समस्तीपुर में अपराध की घटनाएं कम होने का नाम ही नहीं ले रही है. दो दिनों में दो लाश मिलने से इलाके में दहशत का माहौल है. वारिसनगर थाना क्षेत्र के रायपुर पंचायत इला

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

SAMASTIPUR: समस्तीपुर में अपराध की घटनाएं कम होने का नाम ही नहीं ले रही है. दो दिनों में दो लाश मिलने से इलाके में दहशत का माहौल है. वारिसनगर थाना क्षेत्र के रायपुर पंचायत इलाके से एक महिला का अधजला शव मिला है, जिससे हड़कंप मच गया है. गलानी चौक और चंदौली चौर के बीच तम्बाकू के खेत से महिला का अधजला शव बरामद किया है.


आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या करके लाश को जला दिया गया है. फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है. शव को देखने से महिला की उम्र करीब 30 से 35 साल के बीच लग रही है. अब तक इस तरह की किसी महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी पुलिस को नहीं मिली है.


आपको बता दें कि दो दिन पहले ही बंगड़ा थाना क्षेत्र में ही एक अज्ञात नाबालिग लड़की की लाश तालाब के किनारे मिली थी. दुष्कर्म के बाद किसी नुकीली चीज से उसकी आंख फोड़ कर हत्या कर लाश को फेंक दिया गया था. उसकी भी पहचान अब तक नहीं हो पाई है. वहीं लगातार दो शव मिलने के कारण स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.


टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ramesh Rai

FirstBihar संवाददाता