ब्रेकिंग
पटना के बाद अब पश्चिम चंपारण में स्कूल बंद, भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने लिया फैसलापटना में कार से मिला युवक का शव, गर्दनीबाग इलाके में मचा हड़कंपबेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदपटना के बाद अब पश्चिम चंपारण में स्कूल बंद, भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने लिया फैसलापटना में कार से मिला युवक का शव, गर्दनीबाग इलाके में मचा हड़कंपबेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंद

समस्तीपुर में बम विस्फोट, धमाके में 3 बच्चे जख्मी

SAMASTIPUR : इस वक्त एक बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है जहां बेम विस्फोट में तीन बच्चे जख्मी हो गए हैं. इस वक्त घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल है. तीनों बच्चों को इलाज के लिए नज

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

SAMASTIPUR : इस वक्त एक बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है जहां बेम विस्फोट में तीन बच्चे जख्मी हो गए हैं. इस वक्त घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल है. तीनों बच्चों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना इलाके की है. जहां हसनपुर गांव के जोकिया चौर में बम धमाका हुआ है. इस धमाके में तीन बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं. जख्मियों की पहचान अनील रजक की बेटी पिंकी कुमारी (12), दिनेश रजक के बेटे अंकुश कुमार (12) और कूसो महतो के बेटे आदित्य कुमार (10) के रूप में की गई है. स्थानीय सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद बच्चों को समस्तीपुर सदर अस्पताल में भेजा गया है. 


इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. मिली जानकारी के मुताबिक बकरी चराने के दौरान मासूम बच्चे हथगोले को खिलौना समझ कर अपने हाथों में लेकर खेल रहे थे. इस दौरान एक बच्चे ने सुतली खोलने का प्रयास किया. सुटली कहते ही जोरदार धमका हुआ और बच्चे लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े. घटना को लेकर  हसनपुर थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बताया कि घटनास्थल का जायजा लेने पर यह स्पष्ट हुआ है कि सुतली बम के फटने से ही तीनों बच्चे घायल हुए हैं. बम कहां से आया और किसने छिपाकर रखा था. इसको लेकर छानबीन की जा रही है. आस पास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ramesh Rai

FirstBihar संवाददाता