ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में घर बनवाने जा रहे हैं तो जान लें नए नियम, कमरे से किचन और टॉयलेट तक का साइज तय; नक्शे में लाल रंग दिखा तो समझें ये बड़ी बात!✦Bihar News : छठ महापर्व 2026: आज शुरू हुआ 36 घंटे का निर्जला व्रत, शाम 4:54 बजे डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी व्रती, जानें कल सुबह का समय✦Bihar News: बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक-इंटर सेंटअप परीक्षा का शेड्यूल, नवंबर में होंगी परीक्षाएं; इस गलती पर नहीं मिलेगा एडमिट कार्ड✦Bihar News : सीतामढ़ी में धान की थ्रेसर मशीन बनी काल, पत्नी को बचाने दौड़े पति की भी गई जान; एक साथ दो मौतों से गांव में मचा कोहराम✦Bihar News: कटिहार में महादलित बस्ती पहुंचे DM आशुतोष द्विवेदी, जमीन पर बैठकर खाया खरना का प्रसाद; 200 महिलाओं को बांटी साड़ी✦Bihar News: बिहार में घर बनवाने जा रहे हैं तो जान लें नए नियम, कमरे से किचन और टॉयलेट तक का साइज तय; नक्शे में लाल रंग दिखा तो समझें ये बड़ी बात!✦Bihar News : छठ महापर्व 2026: आज शुरू हुआ 36 घंटे का निर्जला व्रत, शाम 4:54 बजे डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी व्रती, जानें कल सुबह का समय✦Bihar News: बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक-इंटर सेंटअप परीक्षा का शेड्यूल, नवंबर में होंगी परीक्षाएं; इस गलती पर नहीं मिलेगा एडमिट कार्ड✦Bihar News : सीतामढ़ी में धान की थ्रेसर मशीन बनी काल, पत्नी को बचाने दौड़े पति की भी गई जान; एक साथ दो मौतों से गांव में मचा कोहराम✦Bihar News: कटिहार में महादलित बस्ती पहुंचे DM आशुतोष द्विवेदी, जमीन पर बैठकर खाया खरना का प्रसाद; 200 महिलाओं को बांटी साड़ी

बिहार में पुलिस का इकबाल खत्म, समस्तीपुर में जिला पार्षद मंजू देवी को अपराधियों ने सरेआम मारी गोली

SAMASTIPUR : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. अपराधियों ने बिहार पुलिस की नाक में दम कर रखा है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है समस्तीपुर जिले से जहां

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

SAMASTIPUR : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. अपराधियों ने बिहार पुलिस की नाक में दम कर रखा है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है समस्तीपुर जिले से जहां अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने समस्तीपुर जिला पार्षद मंजू देवी को गोली मार दी. वारदात के बाद से इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 



वारदात जिले मुसरीघरारी थाना इलाके के  भट्ठी चौककी है. जहां अपराधियों ने सरेआम महिला जिला पार्षद मंजू देवी को गोली मार दी है. मिली जानकारी के मुताबिक मंजू देवी को दो गोली लगी है. उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है. यह घटना उस वक्त हुई जब मंजू देवी अपने भतीजे के साथ बाइक से मुसरीघरारी से ताजपुर की तरफ जा रही थीं. भट्टी चौक के आगे पहले से घात लगाए अपराधियों ने अचानक उनके ऊपर फायरिंग शुरू कर दी.



वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. बताया जा रहा है कि मंजू देवी लगातार पिछले तीन बार से जिला पार्षद के पद पर बनी हुई हैं. पुलिस ने बताया कि अपराधियों की तलाश की जा रही है. जिसको लेकर कई ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. इलाके में चर्चा है कि शराब माफियाओं द्वारा ही उनपर हमला किया गया है. घटना की जानकारी मिलने पर आरजेडी के प्रदेश प्रवक्ता और विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन भी मौके पर पहुंचे. इस वारदात से आहत विधायक ने समस्तीपुर पुलिस को निकम्मा तक कह डाला. उन्होंने कहा कि क्राइम को कंट्रोल करना समस्तीपुर पुलिस के हाथ में नहीं है. 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ramesh Rai

FirstBihar संवाददाता