ब्रेकिंग
जमुई की घटना पर पुलिस मुख्यालय ने लिया संज्ञान, महिला SDPO के नेतृत्व में SIT गठित; छात्रा का वीडियो होगा टेक डाउनट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट में बड़े पैमाने पर तबादला, एक हफ्ते में ड्यूटी ज्वाइन करने का निर्देश, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार की इन दो चीनी मिलों को मिली हरी झंडी... सरकार ने नई सहकारी मिल बनाने को दी मंजूरी, जानिए कब से शुरू होगा कामजमुई की घटना पर तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, X पर वीडियो शेयर कर जमकर बरसेMDR का विरोध: 2000 से ज्यादा का पेट्रोल-डीजल-CNG लेने पर UPI से पेमेंट नहीं!, सिर्फ देना होगा कैशजमुई की घटना पर पुलिस मुख्यालय ने लिया संज्ञान, महिला SDPO के नेतृत्व में SIT गठित; छात्रा का वीडियो होगा टेक डाउनट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट में बड़े पैमाने पर तबादला, एक हफ्ते में ड्यूटी ज्वाइन करने का निर्देश, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार की इन दो चीनी मिलों को मिली हरी झंडी... सरकार ने नई सहकारी मिल बनाने को दी मंजूरी, जानिए कब से शुरू होगा कामजमुई की घटना पर तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, X पर वीडियो शेयर कर जमकर बरसेMDR का विरोध: 2000 से ज्यादा का पेट्रोल-डीजल-CNG लेने पर UPI से पेमेंट नहीं!, सिर्फ देना होगा कैश

समस्तीपुर में फाइनेंस कर्मी को मारी गोली, लूटपाट के दौरान गोली मारकर अपराधी फरार

SAMASTIPUR : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है समस्तीपुर से जहां अपराधियों ने एक फाइनेंस कर्मी को गोली मार दी. लूटपाट के

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

SAMASTIPUR : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है समस्तीपुर से जहां अपराधियों ने एक फाइनेंस कर्मी को गोली मार दी. लूटपाट के दौरान अपराधियों ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना इलाके की है. जहां बलभद्रपुर गांव में अपराधियों ने एक फाइनेंस कर्मी को गोली मार दी. लूटपाट के दौरान अपराधियों ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. गोली लगने के कारण फाइनेंस कर्मी गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है. उसे इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जख्मी फाइनेंस कर्मी की पहचान राकेश ठाकुर के रूप में की गई है. जो मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाना के गंगिया गांव का रहने वाला बताया जा रहा है. 


घटना को लेकर मिली जानकारी के मुताबिक बाइक सवार अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. जख्मी फाइनेंस कर्मी के मुताबिक वह बाइक से जा रहा था. इस दौरान लूटपाट की नियत से कुछ अपराधियों ने उसे घेर लिया. लूटपाट का विरोध करने पर अपराधियों ने उसे गोली मार दी. उजियारपुर थानाध्यक्ष के मुताबिक गोली पैर में लगी हुई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ramesh Rai

FirstBihar संवाददाता