ब्रेकिंग
बिहार पुलिस मुख्यालय की बड़ी कार्रवाई: थानाध्यक्ष समेत 9 पुलिसकर्मी को किया सस्पेंड, नशा तस्करों से सांठगांठ के आरोपसादे कागज पर अंगूठा-दस्तखत कराया, फिर बैंक से उठा लिया करोड़ों का लोन... मुजफ्फरपुर में कर्ज के बोझ तले दबीं जीविका दीदियां‘किसी को अधिकार नहीं कि वह पार्टी की गरिमा को धूमिल करें’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोली JDUपटना से लापता 10वीं की छात्रा का लखनऊ रेलवे स्टेशन के पास मिला शव... 3 युवकों पर अपहरण-दुष्कर्म का केस दर्जBihar Panchayat Election: मुखिया बनने का सपना देख रहे हैं तो पढ़ लें ये खबर! पंचायत चुनाव से पहले बदलेगा पूरा गणित, CM सम्राट ने साफ किया प्लानबिहार पुलिस मुख्यालय की बड़ी कार्रवाई: थानाध्यक्ष समेत 9 पुलिसकर्मी को किया सस्पेंड, नशा तस्करों से सांठगांठ के आरोपसादे कागज पर अंगूठा-दस्तखत कराया, फिर बैंक से उठा लिया करोड़ों का लोन... मुजफ्फरपुर में कर्ज के बोझ तले दबीं जीविका दीदियां‘किसी को अधिकार नहीं कि वह पार्टी की गरिमा को धूमिल करें’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोली JDUपटना से लापता 10वीं की छात्रा का लखनऊ रेलवे स्टेशन के पास मिला शव... 3 युवकों पर अपहरण-दुष्कर्म का केस दर्जBihar Panchayat Election: मुखिया बनने का सपना देख रहे हैं तो पढ़ लें ये खबर! पंचायत चुनाव से पहले बदलेगा पूरा गणित, CM सम्राट ने साफ किया प्लान

समस्तीपुर में खाता खुलवाने आये अपराधियों ने लूटा बैंक, पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद

SAMASTIPUR : जिले में लूट की घटनाओं पर नकेल कसने में पुलिस विफल साबित हो रही है. बंधन बैंक में खाता खुलवाने के नाम पर 4 अपराधियों ने लूटपाट किया है. हथियार के बल पर अपरा

समस्तीपुर में खाता खुलवाने आये अपराधियों ने लूटा बैंक, पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद
First Bihar
2 मिनट

SAMASTIPUR :  जिले में लूट की घटनाओं पर नकेल कसने में पुलिस विफल साबित हो रही है. बंधन बैंक में खाता खुलवाने के नाम पर 4 अपराधियों ने लूटपाट किया है. हथियार के बल पर अपराधी 34 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए. पूरी वारदात सीसीटवी कैमरे में कैद हो गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना समस्तीपुर जिले के सरायरंजन बाजार स्थित बंधन बैंक की है, जहां बैंक में खाता खुलवाने के नाम पर आये 4 अपराधी बैंक को ही लूटकर फरार हो गए. दिनदहाड़े बैंक लूट की इस घटना से प्रशासन सकते में हैं. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. वीडियो में दिख रहा है कि चारों नकाबपोश थे और बाइक पर सवार होकर आए थे. इनमें से दो अपराधियों ने बैंक के कैश काउंटर पर तैनात कर्मियों को बंदूक की नोक पर अपने कब्जे में कर लिया. वहीं, एक अपराधी कैश काउंटर पर रखे 34 हजार रुपए अपने बैग में रखकर भागने लगा। इससे बैंक में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.


सरायरंजन थाना प्रभारी ने बताया कि बंधन बैंक की पहले से सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त नहीं थी, जिसके कारण अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया. बहरहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई में जुट गई है. सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. इसके आधार पर सभी बैंक लुटेरों की गिरफ्तारी की जाएगी. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ramesh Rai

FirstBihar संवाददाता