ब्रेकिंग
बुखार छुड़ाने वाले बयान पर नीरज कुमार पर भड़के पीके, कहा..ज्यादा बोलेंगे तो सब राज खोल देंगे✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी✦बिहार में आधा दर्जन IPS अधिकारियों का तबादला, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे रत्न संजय को मिली अहम जिम्मेवारी✦दिल्ली में CJP का कल फिर जंतर-मंतर कूच, छात्रों ने की भूख हड़ताल की घोषणा✦भू माफियाओं के साथ रहेंगे...एक्शन होगा तो हड़ताल पर जाएंगे ! दो अधिकारियों की गिरफ्तारी से बेचैनी में CO संघ, सम्राट सरकार को काम बंद करने की दी चेतावनी ✦बुखार छुड़ाने वाले बयान पर नीरज कुमार पर भड़के पीके, कहा..ज्यादा बोलेंगे तो सब राज खोल देंगे✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी✦बिहार में आधा दर्जन IPS अधिकारियों का तबादला, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे रत्न संजय को मिली अहम जिम्मेवारी✦दिल्ली में CJP का कल फिर जंतर-मंतर कूच, छात्रों ने की भूख हड़ताल की घोषणा✦भू माफियाओं के साथ रहेंगे...एक्शन होगा तो हड़ताल पर जाएंगे ! दो अधिकारियों की गिरफ्तारी से बेचैनी में CO संघ, सम्राट सरकार को काम बंद करने की दी चेतावनी

पेट्रोल पंप कर्मी का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

Bihar Crime News: समस्तीपुर के दलसिंहसराय में पेट्रोल पंप कर्मी अजीत कुमार का शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर मामले की जांच कर रही है।

Bihar Crime News
शव मिलने से सनसनी
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक पेट्रोल पंप कर्मी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान केवटा पंचायत के कागपुर वार्ड संख्या 15 निवासी 27 वर्षीय अजीत कुमार के रूप में हुई है। वह स्थानीय विजयंत एंड सन्स पेट्रोल पंप पर नोजल मैन के रूप में काम करता था। परिजनों ने उसकी हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है।


जानकारी के अनुसार, अजीत कुमार बुधवार रात करीब 9:55 बजे पेट्रोल पंप से बाइक लेकर घर के लिए निकला था, लेकिन पूरी रात वापस नहीं लौटा। परिवार ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। गुरुवार सुबह घर से कुछ दूरी पर चौर की ओर जाने वाली पीसीसी सड़क के किनारे उसका शव पड़ा मिला।


घटना की सूचना मिलते ही इलाके में भीड़ जुट गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीओ किशन कुमार, डीएसपी विवेक कुमार शर्मा और थानाध्यक्ष मो. इरशाद आलम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार, मृतक के चेहरे पर नाखून और चोट के निशान पाए गए हैं। वहीं उसकी बाइक की डिक्की भी गायब बताई जा रही है। इसी आधार पर परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है।


ग्रामीणों के मुताबिक, अजीत पांच भाइयों में सबसे छोटा था और पूरे परिवार की जिम्मेदारी उसी पर थी। करीब डेढ़ साल पहले उसकी शादी हुई थी और उसका एक साल का बेटा सत्यम है। घटना के बाद उसकी पत्नी कुमकुम देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।


डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि घटनास्थल के पास लगे एक घर के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता