ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime News: गर्लफ्रेंड की पैंटी ने खोल दिया मौत का राज, छोटी सी बात पर बॉयफ्रेंड ने किया था कांड; ऐसे हुआ खुलासा

Bihar Crime News: बिहार की समस्तीपुर पुलिस ने एक युवक की मौत की गुत्थी को सुलझा लिया है. युवक की गला दबाकर हत्या करने का आरोप परिजनों ने लगाया था लेकिन एक लड़की के अंडरगार्मेंट ने मौत का राज खोल दिया.

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: समस्तीपुर की पूसा थाने की पुलिस ने पुनास गांव से 28 वर्षीय युवक का शव बरामद किया था। मृतक की पहचान गौतम कुमार के रूप मे हुई थी। गौतम के परिजनों ने आरोप लगाया था कि अपराधियों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी है हालांकि पुलिस की जांच में मामला कुछ और ही निकला।


पुलिस ने गौतम कुमार के मौत की गुत्थी को महज 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया। पुलिस ने खुलासा किया है कि युवक ने अपनी शादीशुदा गर्लफ्रेंड के सामने ही खुदकुशी कर ली थी। घटनास्थल से पुलिस ने एक महिला की पैंटी को बरामद किया था, जिसके ऊपर सीमेन के दाग मिले थे।


जांच के दौरान पुलिस को पता चला था कि मृतक का किसी शादीशुदा महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस ने महिला से सख्ती से पूछताछ की तो सारी सच्चाई सामने आ गई। महिला ने पुलिस को बताया कि वारदात वाले दिन गौतम ने उसे मिलने के लिए बगीचे में बुलाया था। दोनों काफी देर तक बगीचे में साथ रहे।


महिला ने बताया कि गौतम अपने घर कहकर आया था कि वह दिल्ली जा रहा है। उसने महिला को भी साथ चलने के लिए कहा, जिसपर उसने जाने से इनकार कर दिया। जिसके बाद गौतम ने कहा कि अगर वह नही जाएगी तो वह फांसी लगाकर अपनी जान दे देगा।


महिला ने बताया कि मुझे लगा कि वह मजाक कर रहा है लेकिन इसी बीच वह मेरी साड़ी लेकर पेड़ पर चढ़ गया और फंदा लगाकर फांसी पर झूल गया। जिसके बाद मैं डर गई और पकड़े जाने के डर से हंसुआ लेकर आई और फंदा काटकर उसे नीचे उतारा और अपनी साड़ी लेकर चली गई लेकिन पैंटी वहीं छूट गई थी।


बता दें कि दोनों के बीच पिछले दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादीशुदा हैं और दोनों दे दो-दो बच्चे भी हैं। युवक महिला के बच्चों को पढ़ाने के लिए उसके घर जाता था। इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया और दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने। इसी बीच युवक दिल्ली चला गया और एक महीने बाद लौटा तो महिला को भी दिल्ली ले जाने की जिद करने लगा और यहीं बात बिगड़ गई।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता