ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime News: बिहार में बैंक के लॉकर से पांच करोड़ के गहनों की डकैती, 15 लाख कैश भी लूटकर ले गए बदमाश

Bihar Crime News: बिहार के समस्तीपुर में अपराधियों ने डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। अपराधियों ने बैंक के लॉकर में रखे पांच करोड़ के गहने लूट लिए हैं. इसके साथ 15 लाख कैश भी ले भागे हैं.

Bihar Crime News
डकैती की बड़ी वारदात से हड़कंप
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News : समस्तीपुर शहर के सबसे भीड़भाड़ वाले इलाके काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र की शाखा में बुधवार को दिन के करीब 11:30 बजे भीषण डकैती की घटना हुई। आठ की संख्या में हथियारबंद बदमाशों ने बैंक पर धावा बोलकर लगभग 15 लाख 2000 रुपये नकद और करीब 5 करोड़ रुपये मूल्य के जेवरात लूट लिए।


घटना के बारे में जानकारी देते हुए बैंक के डिप्टी मैनेजर शशि भूषण कुमार ने बताया कि शुरुआत में दो-तीन बदमाश खाता खुलवाने के बहाने बैंक में दाखिल हुए। ये लोग दस्तावेजों की जानकारी पूछने लगे। उसी दौरान 6 से 7 अन्य बदमाश भी बैंक के भीतर घुस आए और सभी ग्राहकों और बैंककर्मियों को गन प्वाइंट पर ले लिया।


बदमाशों ने बैंक के काउंटर और लॉकर से नकदी और जेवर लूट लिए और बैंककर्मियों के मोबाइल फोन भी छीन लिए ताकि कोई अलार्म या संपर्क न किया जा सके। लूट को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश आराम से फरार हो गए। जिस परिसर में यह बैंक स्थित है, उसके नीचे कई दुकानें मौजूद हैं, लेकिन किसी को ऊपर हो रही इस वारदात की भनक तक नहीं लगी। 


पुलिस के पहुंचने के बाद ही स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी हुई। घटना की सूचना मिलते ही एसपी अशोक मिश्रा, एएसपी संजय पांडे, नगर और मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता