ब्रेकिंग
साधु बनने निकला था 9 साल का बच्चा, फिर भाई की हत्या ने बदल दी जिंदगी... कभी गांव में चलता था सिक्का, कभी बग्घी से विधानसभा पहुंचा, अब फिर जेल की बारी!✦Mokama Politics : ‘सत्ता के साथ सम्मान, सवाल उठाओ तो कानून का ज्ञान!’ अनंत सिंह के बेटे की एक पोस्ट ने मोकामा में मचाई खलबली, क्या अब पिता की सियासत संभालने की तैयारी?✦Census 2027 : जाति, आधार, मोबाइल और बैंक खाते तक... 2027 की जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल, जानिए पूरी डिटेल✦ Bihar Teacher : किस शिक्षक ने कितने बजे लगाई हाजिरी? अब खुलेगा पूरा रिकॉर्ड, MOD वालों पर भी विभाग की नजर✦Railway Pass Rules: रेलवे पास वालों की बल्ले-बल्ले! राजधानी-दुरंतो में भी ऊंची क्लास में सफर, जानें नियम✦साधु बनने निकला था 9 साल का बच्चा, फिर भाई की हत्या ने बदल दी जिंदगी... कभी गांव में चलता था सिक्का, कभी बग्घी से विधानसभा पहुंचा, अब फिर जेल की बारी!✦Mokama Politics : ‘सत्ता के साथ सम्मान, सवाल उठाओ तो कानून का ज्ञान!’ अनंत सिंह के बेटे की एक पोस्ट ने मोकामा में मचाई खलबली, क्या अब पिता की सियासत संभालने की तैयारी?✦Census 2027 : जाति, आधार, मोबाइल और बैंक खाते तक... 2027 की जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल, जानिए पूरी डिटेल✦ Bihar Teacher : किस शिक्षक ने कितने बजे लगाई हाजिरी? अब खुलेगा पूरा रिकॉर्ड, MOD वालों पर भी विभाग की नजर✦Railway Pass Rules: रेलवे पास वालों की बल्ले-बल्ले! राजधानी-दुरंतो में भी ऊंची क्लास में सफर, जानें नियम

क्या यही शराबबंदी है? सहरसा में टेंपो से 83.850 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

सहरसा के सौरबाजार थाना क्षेत्र में पुलिस ने टेंपो से 83.850 लीटर विदेशी शराब बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस शराब तस्करी के नेटवर्क की जांच में जुटी है।

बिहार न्यूज
शराबबंदी पर सवाल
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बावजूद शराब तस्करी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। तस्कर अब ऑटो और सार्वजनिक वाहनों का इस्तेमाल कर शराब की अवैध सप्लाई कर रहे हैं। सहरसा जिले के सौरबाजार थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।


सौरबाजार थाना पुलिस ने दुखभंजन नगर इलाके में घेराबंदी कर एक संदिग्ध टेंपो को रोका। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से 83.850 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब ढुलाई में इस्तेमाल किए जा रहे टेंपो को जब्त कर लिया और मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के इटहरा गांव निवासी संदीप कुमार (मुन्ना राय के पुत्र) और अरविंद कुमार (दुनिलाल महतो के पुत्र) के रूप में हुई है।


पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपियों ने शराब तस्करी के नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग दिए हैं। मामले की जानकारी देते हुए सौरबाजार थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि सौरबाजार थाना कांड संख्या 223/26 के तहत बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है।


दोनों आरोपियों को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे किसे पहुंचाया जाना था।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता