ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

बिहार : बदमाशों ने बैंककर्मी को मारी गोली, इलाके में सनसनी

SAHARSA : इस वक्त एक ताजा खबर बिहार के सहरसा जिले से सामने आ रही है. बेलगाम अपराधियों ने एक बैंककर्मी को गोली मार दी है. लूटपाट की नीयत से इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है.

बिहार : बदमाशों ने बैंककर्मी को मारी गोली, इलाके में सनसनी
First Bihar
2 मिनट

SAHARSA : इस वक्त एक ताजा खबर बिहार के सहरसा जिले से सामने आ रही है. बेलगाम अपराधियों ने एक बैंककर्मी को गोली मार दी है. लूटपाट की नीयत से इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात सहरसा जिले के सौरबाजार थाना इलाके की है. यहां बदमाशों ने सौरबाजार के बंधन बैंक शाखा में फील्ड ऑफिसर के रूप में कार्यरत सन्नी सिंह को गोली मार दी है. बताया जा रहा है कि अन्य दिनों की भांति शुक्रवार को भी सन्नी सिंह क्षेत्र में ग्रुप कलेक्शन के लिये जा रहा था. उसी दौरान पूर्व से घात लगाये पल्सर बाइक पर सवार दो अपराधियों ने बाइक रोक कर फायरिंग करते हुये डिक्की खोला पर उसमें कुछ भी नही मिला. जिसके बाद अपराधी बैंक कर्मी को गोली मारकर जख्मी कर फरार हो गए. 


घटना की सूचना पर सौरबाजार थाना की पुलिस घटना स्थल पहुंच कर तत्काल जख्मी को CHC सौरबाजार ले गई. जहां प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिये सदर अस्पतल सहरसा भेज दिया. घटना के बावत जख्मी बैंककर्मी सन्नी सिंह ने बताया कि वह ग्रुप कलेक्शन के लिये क्षेत्र में जा रहा था. उसी दौरान बाइक सवार अपराधीयो ने गाड़ी रोककर फायरिंग करते हुये डिक्की खोलकर समान निकालने लगा. पर उसमें पैसा नहीं मिलने पर अपराधियों ने पैर में गोली मारकर जख्मी कर दिया. 


घटना के बावत सौरबाजार थानाध्यक्ष महेश रजक ने बताया कि घटना दोपहर बाद की है सूचना प्राप्त होते ही पुलिस घटनास्थल पहुंच जख्मी को इलाज के लिये भेजकर घटना की तफ़्तीश में जुट गयी है. जख्मी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. पैर में गोली लगी है. जख्मी खतरे से बाहर है.

रिपोर्टिंग
N

रिपोर्टर

Niraj Kumar

FirstBihar संवाददाता