ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में तीज की पूजा कर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख की चेन झपटीगुटखा खाने वाले सावधान: नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड रैपर में बेच रहे थे D माल, दो धंधेबाज गिरफ्तार NDA में कोई खटपट नहीं, गठबंधन पूरी तरह एकजुट: अंबेडकर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बोले बिहार के गन्ना उद्योग मंत्रीनिशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्टमुजफ्फरपुर में तीज की पूजा कर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख की चेन झपटीगुटखा खाने वाले सावधान: नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड रैपर में बेच रहे थे D माल, दो धंधेबाज गिरफ्तार NDA में कोई खटपट नहीं, गठबंधन पूरी तरह एकजुट: अंबेडकर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बोले बिहार के गन्ना उद्योग मंत्रीनिशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्ट

शराबबंदी वाले बिहार में पिता ने शराब पीने से मना किया तो कलयुगी बेटे ने कर दी हत्या

सहरसा : बिहार में पूर्ण शराबबंदी है और इसको सफल बनाने के लिए राज्य का शासन और प्रशासन पूरी ताकत से लगा है. इन सबके बीच शराब को लेकर सहरसा से एक दिल दहला देने वाली खबर है. मिली जानक

शराबबंदी वाले बिहार में पिता ने शराब पीने से मना किया तो कलयुगी बेटे ने कर दी हत्या
Mukesh Srivastava
2 मिनट

सहरसा : बिहार में पूर्ण शराबबंदी है और इसको सफल बनाने के लिए राज्य का शासन और प्रशासन पूरी ताकत से लगा है. इन सबके बीच शराब को लेकर सहरसा से एक दिल दहला देने वाली खबर है. मिली जानकारी के मुताबिक एक कलियुगी बेटे ने शराब पीने से मना करने पर अपने पिता की हत्या कर दी है. आपको बात दें कि बेटे ने अपने पिता को सिर्फ इसलिए गोली मार दी क्योंकि पिता उसे शराब के सेवन से लगातार मना कर रहे थें. बता दें कि घटना सोनवर्षा राज थाना इलाके की है.


घटना के संबंध में मिली जानकारी अनुसार तमकुल्हा गांव निवासी सिंकदर यादव का पुत्र सोनू कुमार नशे का आदी है. वह पीकर उत्पात करता रहता था. पिता सिकन्दर यादव ने सोमवार के दिन में बेटे सोनु को शराब पीने से मना किया था. सोनु उस समय घर से निकल गया. इसके बाद रात में वह फिर से शराब के नशे में धुत होकर आया और पिता से लड़ाई करने लगा. बताया जा रहा है कि पिता सिकन्दर यादव दरवाजे पर बैठे थे. वहीं सोनु ने अपने पिता को अवैध हथियार से गोली मार दी.


सोनु द्वारा चलाई गयी गोली पिता के सीने में जाकर लगी. इस कारण पिता की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. घटना के बाद हत्यारा पुत्र सोनु पति को वहीं छोड़कर फरार हो गया. इधर सिकंदर यादव के मौत की खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई. शव को देखने वाले लोगों की भीड़ जुटने लगी. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया था. 

टैग्स