ब्रेकिंग
Bank Strike: बिहार में बैंक हड़ताल से पहले RBI का बड़ा फैसला, रविवार को खुलेंगी सभी बैंक शाखाएंBihar News : जमुई छेड़छाड़ मामले में आरोपी हरेराम यादव जेल भेजा गया, कोर्ट परिसर में अधिवक्ता ने जड़ा थप्पड़Bihar News : ट्रेन में टिकट नहीं मिला तो टेंशन नहीं! दुर्गापूजा से छठ तक बिहार के लिए स्पेशल बस सेवा, दिल्ली-UP समेत 5 राज्यों से जुड़ेंगे रूटबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलBank Strike: बिहार में बैंक हड़ताल से पहले RBI का बड़ा फैसला, रविवार को खुलेंगी सभी बैंक शाखाएंBihar News : जमुई छेड़छाड़ मामले में आरोपी हरेराम यादव जेल भेजा गया, कोर्ट परिसर में अधिवक्ता ने जड़ा थप्पड़Bihar News : ट्रेन में टिकट नहीं मिला तो टेंशन नहीं! दुर्गापूजा से छठ तक बिहार के लिए स्पेशल बस सेवा, दिल्ली-UP समेत 5 राज्यों से जुड़ेंगे रूटबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेल

सहरसा के बेखौफ अपराधियों ने एक व्यक्ति के सिर में मारी गोली, हालत नाजुक

SAHARSA: बिहार के सहरसा जिले से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है जहां बेखौफ अपराधियों ने 45 साल के व्यक्ति को गोली मारी है। घटना सदर थाना क्षेत्र के रिफ्यूजी कॉलोनी का है जहां बेखौफ बाइक

सहरसा के बेखौफ अपराधियों ने एक व्यक्ति के सिर में मारी गोली, हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: बिहार के सहरसा जिले से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है जहां बेखौफ अपराधियों ने 45 साल के व्यक्ति को गोली मारी है। घटना सदर थाना क्षेत्र के रिफ्यूजी कॉलोनी का है जहां बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है। 


घटना के बाद अपराधियों मौके से फरार हो गये। गोली लगने के बाद सनोज यादव मौके पर ही गिर पड़ा जिसके बाद गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां जिन्दगी और मौत के बीच वे जूझ रहे हैं। गोली दाहिने चेहरे पर लगकर सिर की तरफ से निकल गयी है जिससे उनका आंख खराब हो चुका है फिलहाल उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।


दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके के लोग आक्रोशित हैं। लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में लोग क्लिनिक के बाहर इकट्ठा हो गये। लोगों के आक्रोश को देखते हुए मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। जिस जगह पर गोली मारी गयी है उस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रोकर बुरा हाल है। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।