ब्रेकिंग
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा✦47 साल में पहली बार CRPF के लिए ऐतिहासिक साल! 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं, PM मोदी ने किया सलाम✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा✦47 साल में पहली बार CRPF के लिए ऐतिहासिक साल! 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं, PM मोदी ने किया सलाम

सहरसा : जेल में बंद कुख्यात ने व्यवसायी से मांगी दो लाख की रंगदारी, खौफ के साये में जी रहा परिवार

SAHARSA : बिहार में अपराधियों द्वारा जेल से रंगदारी मांगने का मामला कोई नया नहीं है। आए दिन जेल से रंगदारी मांगने के मामले सामने आते रहे हैं। ताजा मामला सहरसा का है, जहां जेल

सहरसा : जेल में बंद कुख्यात ने व्यवसायी से मांगी दो लाख की रंगदारी, खौफ के साये में जी रहा परिवार
Mukesh Srivastava
3 मिनट

SAHARSA : बिहार में अपराधियों द्वारा जेल से रंगदारी मांगने का मामला कोई नया नहीं है। आए दिन जेल से रंगदारी मांगने के मामले सामने आते रहे हैं। ताजा मामला सहरसा का है, जहां जेल में बंद एक अपराधी ने एक व्यवसायी से फोन पर दो लाख रूपए रंगदारी की मांग की है और रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है।


सहरसा मंडल कारा में बंद अपराधी अखलाक शमीम के द्वारा व्यवसायी दिलनवाज आलम से दो लाख रूपए की रंगदारी मांगी है। जिसके बाद पीड़ित व्यवसायी के परिजन खौफ के साये में जी रहे हैं। पीड़ित व्यवसायी दिलनवाज आलम ने सदर थाने में आवेदन देकर प्राण रक्षा की गुहार लगाई है।


जानकारी के मुताबिक दिलनवाज का टेलरिंग का कारोबार है। बुधवार को दिलनवाज फोन पर किसी से बात कर रहा था इसी दौरान उसके फोन पर 9534929640  नंबर से कॉल आया। बात खत्म होने के बाद उसने जब उक्त मोबाइल नंबर पर फोन किया तो फोन रिसीव करने वाले शख्त ने बताया कि वह मंडल कारा से अखलाक शमीम बोल रहा है। उसने व्यवसायी से दो लाख रूपए की मांग की और कहा कि रूपए नहीं देने पर उसे अपने जान से हाथ धोना पड़ सकता है।


बताते चलें कि अखलाक सदर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 31 का निवासी है। वह हत्या समेत कई संगीन मामलों में आरोपित है और फिलहाल सहरसा जेल में बंद है। अखलाक ने कॉन्फ्रेंस कॉल के माध्यम से सुपौल जिला निवासी अपने बहनोई मो. सलाउद्दीन उर्फ सल्लू को भी लाइन पर लिया। इसके बाद दो लाख रुपए की रंगदारी की मांग करते हुए सलाउद्दीन को रूपए देने को कहा।


पीड़ित व्यवसायी ने एसपी और डीआईजी को आवेदन देकर मामले से अवगत कराया है और प्राण रक्षा की गुहार लगाई है। इस संबंध में सदर थानाध्यक्ष जयशंकर प्रसाद ने मामले की जांच के बाद उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता