ब्रेकिंग
Bihar Panchayat Tax: बिहार के गांवों में अब लगेगा टैक्स? पानी-सफाई से लेकर बैनर तक पर देना होगा पैसाBihar News : बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का बदला नियम, अब लिखित परीक्षा के आधार पर होगा चयनBihar News: मनरेगा की जगह 1 जुलाई से लागू होगा नया गारंटी मिशन, ग्रामीणों को मिलेगा 125 दिनों का रोजगारBihar News: भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत भूषण तिवारी की मौत के 7 दिन बाद बड़ी कार्रवाई, SDPO और SHO समेत पुलिसकर्मियों पर हत्या की FIR दर्ज; जानें किन धाराओं में हुआ मामलाBihar News : मुहर्रम से पहले डीजे जब्ती पर बवाल, महनार में भीड़ ने पुलिस को पीटा; थानेदार समेत 4 जवान घायलBihar Panchayat Tax: बिहार के गांवों में अब लगेगा टैक्स? पानी-सफाई से लेकर बैनर तक पर देना होगा पैसाBihar News : बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का बदला नियम, अब लिखित परीक्षा के आधार पर होगा चयनBihar News: मनरेगा की जगह 1 जुलाई से लागू होगा नया गारंटी मिशन, ग्रामीणों को मिलेगा 125 दिनों का रोजगारBihar News: भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत भूषण तिवारी की मौत के 7 दिन बाद बड़ी कार्रवाई, SDPO और SHO समेत पुलिसकर्मियों पर हत्या की FIR दर्ज; जानें किन धाराओं में हुआ मामलाBihar News : मुहर्रम से पहले डीजे जब्ती पर बवाल, महनार में भीड़ ने पुलिस को पीटा; थानेदार समेत 4 जवान घायल

सहरसा जेल अधीक्षक के ठिकानों पर 7 घंटे चली SVU की रेड, करीब 10 लाख कैश बरामद, जमीन के कई कागजात भी मिले

SAHARSA: आय से अधिक सम्पत्ति मामले में सहरसा जेल अधीक्षक सुरेश चौधरी के सरकारी आवास और कार्यालय में स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने छापेमारी की। करीब 7 घंटे से ज्यादा चली इस छापेमारी

सहरसा जेल अधीक्षक के ठिकानों पर 7 घंटे चली SVU की रेड, करीब 10 लाख कैश बरामद, जमीन के कई कागजात भी मिले
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: आय से अधिक सम्पत्ति मामले में सहरसा जेल अधीक्षक सुरेश चौधरी के सरकारी आवास और कार्यालय में स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने छापेमारी की। करीब 7 घंटे से ज्यादा चली इस छापेमारी में तकरीबन 10 लाख रुपये और जमीन के कई कागजात बरामद किए गये हैं।


जेल अधीक्षक सुरेश चौधरी ने बताया कि कार्यालय से बरामद करीब 8 लाख 98 हजार रुपये जेल का था। एक भी जमीन का कागजात बरामद नहीं हुआ है। मुझे साजिश के तहत फंसाया गया है। जेल अधीक्षक सुरेश चौधरी ने सहरसा के वर्तमान जेलर मृत्युंजय कुमार पर साजिश करने का आरोप लगाया।


भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी और उसकी स्पेशल विजलेंस यूनिट की तरफ से ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। निगरानी की स्पेशल विजिलेंस से यूनिट ने आज सुबह–सवेरे सहरसा के जेल अधीक्षक सुरेश चौधरी के ठिकानों पर छापेमारी की है। सहरसा जेल के अधीक्षक सुरेश चौधरी के ऊपर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। सहरसा मंडल कारा अधीक्षक सुरेश चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए निगरानी की स्पेशल यूनिट ने उनके सरकारी आवास और दफ्तर में छापेमारी की। 


छापेमारी के दौरान दर्जनों प्लॉट में इन्वेस्टमेंट के दस्तावेज सहित करीब 10 लाख रुपये बरामद किये गये हैं। छापेमारी के बाद विशेष निगरानी यूनिट के डीएसपी बिपिन बिहारी ने बताया कि स्पेशल निगरानी यूनिट के द्वारा 6/22 आय से अधिक संपत्ति मामले में केस दर्ज किया गया है।


जिसके बाद न्यायालय के आदेश पर छापेमारी की गई। इस छापेमारी में दर्जनों प्लॉट में इन्वेस्टमेंट के कागजात बरामद किया गया है और तकरीबन दस लाख कैश भी बरामद किया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। वही  कारा अधीक्षक से जब बात की गई तो उन्होंने इस कार्रवाई को दुश्मनी साधने की बात कही। कहा कि वर्तमान जेलर मृत्युंजय कुमार ने साजिश के तहत मुझे फंसाया है। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता