ब्रेकिंग
हार्डवेयर कारोबारी को गोली मारने के बाद लीची बागान में छिपकर बैठा आरोपी, ड्रोन से तलाश जारीपटना में स्कॉर्पियो चालक की संदिग्ध मौत पर बवाल, परिजनों ने किया सड़क जाम हंगामा, यातायात बाधित बिहार के सरकारी अस्पतालों की खुली पोल: हाजिरी बनाकर स्वास्थ्यकर्मी गायब, दर्द से तड़पती रही गर्भवती, एक बेंच पर दो मरीजपिता के सामने हार्डवेयर व्यवसायी को दुकान में घुसकर मारी गोली, हालत गंभीर, स्थानीय शराब तस्कर ने घटना को दिया अंजाम बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार से ज्यादा पढ़ी-लिखी और संपत्ति में आगे हैं RJD की रेखा गुप्ताहार्डवेयर कारोबारी को गोली मारने के बाद लीची बागान में छिपकर बैठा आरोपी, ड्रोन से तलाश जारीपटना में स्कॉर्पियो चालक की संदिग्ध मौत पर बवाल, परिजनों ने किया सड़क जाम हंगामा, यातायात बाधित बिहार के सरकारी अस्पतालों की खुली पोल: हाजिरी बनाकर स्वास्थ्यकर्मी गायब, दर्द से तड़पती रही गर्भवती, एक बेंच पर दो मरीजपिता के सामने हार्डवेयर व्यवसायी को दुकान में घुसकर मारी गोली, हालत गंभीर, स्थानीय शराब तस्कर ने घटना को दिया अंजाम बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार से ज्यादा पढ़ी-लिखी और संपत्ति में आगे हैं RJD की रेखा गुप्ता

साले की शादी में जीजा की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

AURANGABAD: बिहार में अपराध का ग्राफ तेज़ी से बढ़ रहा है। खासकर शादियों की सीजन में कई आपराधिक मामले सामने आ रहे हैं। इसी बीच खबर औरंगाबाद जिले से आ रही है, जहां साले के तिलक समारोह

साले की शादी में जीजा की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप
First Bihar
2 मिनट

AURANGABAD: बिहार में अपराध का ग्राफ तेज़ी से बढ़ रहा है। खासकर शादियों की सीजन में कई आपराधिक मामले सामने आ रहे हैं। इसी बीच खबर औरंगाबाद जिले से आ रही है, जहां साले के तिलक समारोह में गए एक जीजा की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई। इस फायरिंग के पीछे एक मामूली विवाद बताया गया है। गाड़ी बैक करने को लेकर युवक की हत्या कर दी गई। आरोपी एक B.Ed कॉलेज का संचालक बताया जा रहा है। खबर फ़ैलते ही शादी की खुशियां मातम में बदल गई।  


घटना के संदर्भ में बताया जा रहा है कि औरंगाबाद में बुधवार की देर रात मुफस्सिल थाना इलाके के मंजुराही गांव में साले की तिलक समारोह में शामिल होने आए जीजा को गोली मार दी गई, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। मृतक संजीत कुमार अरवल जिले के परासी थाना इलाके के बहादुरपुर गांव के रहने वाले थे। 


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ आरोपी राजमुनी देवी बीएड कॉलेज के प्रबंध निदेशक संतोष कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह है। बताया जा रहा है कि बबलू सिंह ने बड़ी बेरहमी से संजीत के सिर में गोली मार दी। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और आरोपी को परिजनों ने सदर अस्पताल के पास शव को रखकर पुरानी जीटी रोड को जाम कर दिया, जिससे आम लोगों को काफी परेशानियों को सामना करना पड़ा। 

टैग्स