ब्रेकिंग
कछुआ नदी पर बना अंग्रेजों के जमाने का पुल ध्वस्त, हादसे में एक की मौत, चार लोगों की हालत गंभीर✦पुलिस बैरक में कॉन्स्टेबल ने खुद को मारी गोली, मौत के बाद थाना परिसर में मचा हड़कंप✦नवरात्र के पहले दिन दर्दनाक हादसा, सड़क दुर्घटना में दो जिगरी दोस्तों की मौत से परिवारों में पसरा मातम✦केंद्र सरकार पर जमकर बरसे पप्पू यादव, प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह से मांगा इस्तीफा✦Success Story: UPSC में 3 बार मिली नाकामी, चौथे प्रयास में बनीं IAS... पढ़िए बक्सर DM साहिला हीर की दिलचस्प लव स्टोरी✦कछुआ नदी पर बना अंग्रेजों के जमाने का पुल ध्वस्त, हादसे में एक की मौत, चार लोगों की हालत गंभीर✦पुलिस बैरक में कॉन्स्टेबल ने खुद को मारी गोली, मौत के बाद थाना परिसर में मचा हड़कंप✦नवरात्र के पहले दिन दर्दनाक हादसा, सड़क दुर्घटना में दो जिगरी दोस्तों की मौत से परिवारों में पसरा मातम✦केंद्र सरकार पर जमकर बरसे पप्पू यादव, प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह से मांगा इस्तीफा✦Success Story: UPSC में 3 बार मिली नाकामी, चौथे प्रयास में बनीं IAS... पढ़िए बक्सर DM साहिला हीर की दिलचस्प लव स्टोरी

कटहल के नीचे छिपाकर ले जाए जा रहे 5 क्विंटल गांजा जब्त, रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई:

सासाराम में रोहतास पुलिस ने NH-19 पर कार्रवाई करते हुए पिकअप वैन से 5 क्विंटल गांजा बरामद किया है। गांजे की खेप कटहल के नीचे छिपाकर उड़ीसा से लाई जा रही थी। मामले में चालक को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

बिहार न्यूज
कटहल में गांजा
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ROHTAS: सासाराम से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां रोहतास पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब पांच क्विंटल गांजा बरामद किया है। पुलिस ने उड़ीसा से लाई जा रही इस खेप को राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर डेहरी थाना क्षेत्र में पकड़ा। बरामद गांजे की कीमत करीब ढाई करोड़ रुपये आंकी जा रही है।


डेहरी के एएसपी अतुलेश झा ने बताया कि गांजा एक पिकअप वैन में कटहल के नीचे छुपाकर ले जाया जा रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने वाहन को रोककर तलाशी ली, जिसमें अलग-अलग बोरियों में रखा करीब पांच क्विंटल गांजा बरामद हुआ।


मामले में पिकअप वैन चालक सत्येंद्र कुमार को गिरफ्तार किया गया है, जो रोहतास जिले के कोचस का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस उससे पूछताछ कर तस्करी नेटवर्क और इस खेप से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है।


प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गांजे की यह खेप उड़ीसा से लाई जा रही थी और झारखंड व बिहार के रास्ते कैमूर जिले के मोहनिया पहुंचाई जानी थी। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।



टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता